Vivo V19 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Vivo V19 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Vivo के इस फोन में एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का भी सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo V19 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Vivo V19 में होल-पंच डिज़ाइन है

ख़ास बातें
  • Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • 8 जीबी रैम से लैस है वीवो वी19
  • Vivo V19 सीरीज़ को भारत में लाने की जानकारी नहीं
विज्ञापन
Vivo V19 को इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। खबरें हैं कि यह बीते साल दिसंबर महीने में भारत में लॉन्च किए गए Vivo V17 का ही रीब्रांडेड अवतार है। वीवो वी19 चार रियर कैमरे और सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है, बिल्कुल वीवो वी17 की तरह। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर वाला है। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट हैं और दोनों में RAM एक समान हैं। वीवो वी10 का क्रिस्टल व्हाइट और आर्कटिक ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Vivo V19: Price and availability

वीवो वी19 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम करीब 22,100 रुपये है। इंडोनेशियाई मार्केट में Vivo V19 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को करीब 25,700 रुपये में बेचा जाएगा।

फिलहाल, इस फोन को अन्य मार्केट में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Vivo V19: Specifications

डुअल सिम वीवो वी19 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.38 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। वीवो वी19 ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, एड्रेनो 612 जीपीयू और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

वीवो वी19 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ बोकेह इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। Vivo के इस फोन में एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का भी सेल्फी कैमरा है।
.
Vivo V19 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

वीवो वी19 की बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.01×74.17×8.54 मिलीमीटर है और वज़न 176 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid design
  • Crisp AMOLED display
  • Good selfies
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Preinstalled bloatware
  • Expensive
  • Low-light video performance
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V19, Vivo V19 price, Vivo V19 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »