6,000mAh बैटरी के साथ Y400 5G आज भारत में होगा लॉन्च

Vivo Y400 5G में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अगस्त 2025 11:50 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी की Y400 सीरीज का हिस्सा होगा
  • पिछले महीने Vivo ने देश में Y400 Pro 5G को पेश किया था
  • आगामी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

यह कंपनी की Y400 सीरीज का हिस्सा होगा

Y400 5G को आज (Y400 5G launch india Today) 4 अगस्त में भारत में लॉन्च किया जाएगा।  यह कंपनी की Y400 सीरीज का हिस्सा होगा। पिछले महीने Vivo ने देश में Y400 Pro 5G को पेश किया था। आगामी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसके साथ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में कंपनी इसका 4G वेरिएंट भी पेश करेगी। 

Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Y400 5G को 4 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमोशनल बैनर से इसके Glam White और Olive Green कलर्स में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली है। Y400 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें वर्टिकल तरीके से लगा पिल शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसका प्राइमरी कैमरा एक स्क्विर्कल मॉड्यूल में है, जबकि सेकेंडरी कैमरा एक स्मॉल स्क्विर्कल स्लॉट में दिया गया है। इसमें कैमरा आइलैंड के नीचे एक Aura Light है। इस स्मार्टफोन में रियर कैमरा आइलैंड के साथ एक LED फ्लैश यूनिट है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावन बटन दिए गए हैं। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Y400 5G में 6,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 हो सकता है। Vivo Y400 5G में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है। इस सीरीज के Pro वर्जन की तुलना में इस स्मार्टफोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस में कुछ कमी हो सकती है। 

Y400 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI Photo Enhance, AI Erase और AI Note Assist शामिल हैं। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo की V60 को भी जल्द देश में लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  2. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  3. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  5. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  6. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  8. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  9. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.