Vivo का  X200 Ultra अगले महीने होगा लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल के दो Sony LYT-818 कैमरा दिए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 16:27 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में इमेजिंग में Vivo की नई टेक्नोलॉजी को जोड़ा जा सकता है
  • X200 Ultra के साथ X200s को भी लाया जा सकता है
  • कंपनी ने X200s के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है

इस स्मार्टफोन में इमेजिंग में कंपनी की नई टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X200 सीरीज में अगले महीने एक नया मॉडल जुड़ेगा। कंपनी की X200 Ultra के लॉन्च की तैयारी है। इसके साथ ही X200s को भी लाया जा सकता है। इस सीरीज में X200 और X200 Pro शामिल हैं। नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जाएगा। 

कंपनी ने Boao Forum for Asia में X200 Ultra को अप्रैल में लॉन्च करने की पुष्टि की है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन में इमेजिंग में Vivo की नई टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। X200 Ultra के साथ X200s को भी लाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने X200s के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया है। इससे पहले Boxiao ने X200 Ultra की रियर कैमरा यूनिट को शेयर किया था। 

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल के दो Sony LYT-818 कैमरा दिए जा सकते हैं। X200 Ultra के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में X200 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स का संकेत दिया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

इस टिप्स्टर ने बताया था कि X200 Ultra को White, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo के X200 को Green और Black और X200 Pro को Grery और Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में iPhone के जैसा एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है। यह कैमरा बटन के तौर पर फंक्शन कर सकता है। Apple के iPhone 15 Pro और iPhone 16 में एक्शन बटन है जिसका इस्तेमाल कैमरा ऐप को खोलने या DND मोड शुरू करने के लिए किया जा सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सीक्रेट मैसेज भेजने वालों के लिए WhatsApp ला रहा बड़ा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  3. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  4. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  6. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  2. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  4. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  6. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  8. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
  9. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  10. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.