Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी

फोन पर कंपनी ने एमआरपी से 18,250 रुपये का डिस्काउंट लिस्ट कर दिया है।

Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी

Vivo T5x 5G को Flipkart सेल में बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

ख़ास बातें
  • Vivo T5x 5G में 6.76 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Flipkart Axis बैंक कार्ड की मदद से खरीदते हैं तो 4,475 रुपये की भारी छूट
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 सभी मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है। Flipkart सेल में विभिन्न कैटेगरी में बड़ी संख्या में प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। खासतौर पर मोबाइल फोन की बात करें तो Apple, Vivo, Realme और Poco जैसे ब्रांड्स के कई मॉडल धांसू डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं। स्मार्टफोन्स पर सीधे डिस्काउंट के अलावा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यहां पर हम आपको Vivo फोन पर मिलने वाली धांसू डील के बारे में बता रहे हैं। 

Vivo T5x 5G Flipkart Sale Offer

Vivo T5x 5G को Flipkart सेल में बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Flipkart लिस्टिंग के अनुसार MRP 45,999 वाला फोन अब 40% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन पर कंपनी ने 18,250 रुपये का डिस्काउंट लिस्ट कर दिया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 27,749 रुपये रह जाती है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। सेल में खास डिस्काउंट परोसा गया है जिसमें कुछ चुनिंदा बैंको के साथ गजब का ऑफर है। 

Vivo T5x 5G Sale Bank Offer

Vivo T5x 5G को Flipkart पर अगर आप Flipkart Axis बैंक कार्ड की मदद से खरीदते हैं तो 4,475 रुपये की भारी छूट मिलेगी। यानी फोन की कीमत 23,274 रुपये तक कम हो जाती है। कुल मिलाकर कहें तो 46 हजार रुपये वाला फोन आप 23 हजार रुपये में ही खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

Vivo T5x 5G Features, Specifications

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन 7200mAh की बैटरी कैरी करता है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग भी है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »