• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo T4 5G आ रहा 7300mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ, 22 अप्रैल के लॉन्च पहले जानें सबकुछ

Vivo T4 5G आ रहा 7300mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ, 22 अप्रैल के लॉन्च पहले जानें सबकुछ

फोन का बड़ा आकर्षण इसकी बैटरी है जो कि 7300mAh की है।

Vivo T4 5G आ रहा 7300mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ, 22 अप्रैल के लॉन्च पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo T4 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • फोन में 50MP Sony IMX882 सेंसर मेन कैमरा के रूप में होगा।
  • Vivo T4 में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया है।
विज्ञापन
Vivo T4 स्मार्टफोन लॉन्च 22 अप्रैल के लिए निर्धारित है। यानी फोन के लॉन्च में केवल एक ही दिन बीच में रह गया है। मंगलवार को वीवो का भारत में लेटेस्ट फोन मार्केट में सबके बीच होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन को कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। फोन का बड़ा आकर्षण इसकी बैटरी है जो कि 7300mAh की है। इतना ही नहीं, इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। फोन में सोनी का मेन कैमरा मिलेगा जिसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर होगा। फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ 
 

Vivo T4 Price in India

Vivo T4 5G की कीमत के बारे में Vivo ने सटीक रूप से खुलासा नहीं किया है। लेकिन कहा गया है कि यह फोन मिडरेंज सेग्मेंट में सबसे ज्यादा ब्राइटनेस, 5000 निट्स के साथ होगा। Gsmarena के अनुसार, फोन की कीमत 25000 रुपये के अंदर होगी। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर उपलब्ध होगा। खरीद के लिए इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी ऑर्डर किया जा सकेगा। फोन का लॉन्च 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा। 
 

Vivo T4 Specifications

Vivo T4 में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। डिस्प्ले पर Schott Shield Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस पर एक ड्रॉप रसिस्टेंट प्रोटेक्टिव फिल्म भी लगी होगी। फोन बेहद स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा जिसका साइज केवल 0.789cm बताया गया है। यह वजन में भी हल्का है और केवल 199 ग्राम का है। 

फोन का बड़ा आकर्षण इसकी 7300mAh की बैटरी है। मिडरेंज में यह बैटरी कैपिसिटी मिलना एक बड़ी बात है। इसके साथ में कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। दावा है कि फोन 8.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। कंपनी ने यहां तक कहा है कि कुछ निर्धारित परिस्थितियों में फोन को 2 दिन तक भी चार्ज करने की जूरूरत नहीं होगी। फोन में बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यानी गेम खेलते समय भी अगर चार्जिंग करते हैं तो फोन गर्म नहीं होगा। इसके अलावा रीवर्स चार्जिंग फीचर भी इसमें दिया गया है। 
 
फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s चिपसेट दिया गया है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है जिसमें Sony IMX882 सेंसर लगा है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »