Vivo X30 का लॉन्च दिसंबर में, सैमसंग एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर से होगा लैस

Vivo X30 की शुरुआती कीमत 3,198 चीनी युआन (करीब 32,500 रुपये) के आसपास होगी। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा।

Vivo X30 का लॉन्च दिसंबर में, सैमसंग एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर से होगा लैस
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स30 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • Vivo X30 Pro में 6.89 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • वीवो एक्स30 के साथ वीवो एक्स30 प्रो को भी पेश किया जाएगा
विज्ञापन
Vivo X30 को दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी वीवो ने इस संबंध में गुरुवार को जानकारी दी। स्मार्टफोन डुअल-मोड 5जी सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें सैमसंग का एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर इस्तेमाल होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने हाल ही में डुअल-मोड 5जी सपोर्ट वाले इस नए ऑक्टा-कोर चिपसेट को पेश किया था। यह इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम के साथ आता है।

एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर को सपोर्ट करता है। इसमें पांच रियर कैमरे वाले सेटअप के लिए भी सपोर्ट करेगा। यह माली जी76 जीपीयू से लैस होगा।

Vivo ने अभी एक्स30 के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। लेकिन इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं।
 

Vivo X30 price (rumoured)

वीवो एक्स30 की शुरुआती कीमत 3,198 चीनी युआन (करीब 32,500 रुपये) के आसपास होगी। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 3,598 चीनी युआन (करीब 36,400 रुपये) है।

टिप्सटर ने दावा किया है कि वीवो एक्स30 के साथ वीवो एक्स30 प्रो को भी पेश किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 3,998 चीनी युआन (करीब 40,400 रुपये) होगी। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।
 

Vivo X30 specifications (rumoured)

दावा किया गया है कि वीवो एक्स30 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में चार रियर कैमर होंगे। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है।

वहीं, Vivo X30 Pro में 6.89 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह भी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी जाएगी। वीवो एक्स3 प्रो तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। बैटरी 4,500 एमएएच की होगी जो 44 वॉट की फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 980
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4350 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X30 price, Vivo X30 specifications, Vivo X30, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »