Vivo S60 में 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सेटअप होगा
Photo Credit: Vivo
इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी की टेक्नोलॉजी दी जाएगी
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह चीन में पेश किया जाएगा। Vivo S60 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Vivo S50 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2571A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo S60 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन में 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट 2.02 GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के साथ है। यह Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है। इसमें 3.01 GHz पर क्लॉक्ड एक कोर, 2.80 GHz पर चार कोर्स और 2.02 GHz पर ऑपरेट करने वाले तीन कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन में Adreno 735 GPU दिया गया है।
Vivo S60 में डुअल कैमरा सिस्टम एक LED फ्लैश के साथ रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल में दिया गया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल है जिसके नीचे सेंटर में कंपनी की ब्रांडिंग है। इसमें कोल्ड कार्व्ड ग्लास डिजाइन है। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh Blue Ocean बैटरी होगी। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी की टेक्नोलॉजी दी जाएगी। Vivo S60 में 16 GB तक RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चल सकता है।
इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,960 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,194 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। Vivo S60 में 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सेटअप होगा। Vivo X Fold 6 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और लाइटवेट हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह ले सकता है। Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच 2K इनर स्क्रीन अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) के साथ हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.51 इंच की आउटर स्क्रीन दी जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत