Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2571A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo S60 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन में 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट 2.02 GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के साथ है। यह Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh Blue Ocean बैटरी होगी।