Vivo S50 Pro Mini जल्द होगा लॉन्च, iPhone Air के समान हो सकता है डिस्प्ले

Vivo S50 Pro Mini में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले साइज हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 20:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S50 Pro Mini में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसमें Vivo S50 और S50 Pro Mini शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Vivo S50 Pro Mini में  Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Qualcomm ने इस चिपसेट की घोषणा नहीं की है। इसे जल्द OnePlus Ace 6T में लाया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo S50 Pro Mini में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले साइज हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। Vivo S50 Pro Mini में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में iPhone Air के जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल भी दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX9 सीरीज का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

Vivo S50 Pro और Vivo S50 Pro Mini में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में फ्लैगशिप ग्रेड का परफॉर्मेंस मिलेगा। 

इन स्मार्टफोन्स में 9600 Mbps RAM होगा। इस सीरीज में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह केवल Vivo S50 Pro Mini में दिया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में भी Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Vivo S50 Pro Mini में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Vivo S30 Pro Mini को इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X200 FE के तौर पर लॉन्च किया गया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.