• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग

Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग

फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा। इसके अंदर 6GB रैम का खुलासा हुआ है।

Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग

Photo Credit: Vivo

यह अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo S2 का सस्ता वर्जन होगा।

ख़ास बातें
  • फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा।
  • अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन Mali-G610 MC2 GPU से लैस बताया गया है।
  • इसके अंदर 6GB रैम का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

Vivo S2 लॉन्च के बाद कंपनी इस फोन का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन को लेटेस्ट अपडेट में एक महत्वपूर्ण लिस्टिंग में देखा गया है। इससे पहले यह फोन Bluetooth SIG और भारत की BIS सर्टिफिकेशन में भी नजर आ चुका है। अब फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया है जिसमें इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। फोन में हैवी टास्क के लिए अच्छी खासी रैम मिलेगी, साथ में यह एक पावरफुल चिपसेट से लैस हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन फीचर्स के बारे में। 

Vivo S2 FE जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर Anvin के मुताबिक फोन को अब गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। Geekbench बेंचमार्क पर इसके स्कोर्स इसकी परफॉर्मेंस की तरफ इशारा करते हैं। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 868 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं मल्टीकोर टेस्ट में इसमें 2887 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

Vivo S2 FE प्रोसेसर की जानकारी भी यहां मिल जाती है। फोन में पावरफुल चिपसेट होगा जो कि MediaTek MT6858 के तौर पर सामने आया है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसके चार कोर 2.00GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि चार अन्य कोर 2.50GHz पर क्लॉक किए गए हैं। दि टेकआउटलुक रिपोर्ट में अपकमिंग स्मार्टफोन Dimensity 7300e SoC बताया गया है। ग्राफिक्स से लिए अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन Mali-G610 MC2 GPU से लैस बताया गया है। 

Vivo S2 FE ऑपरेटिंग सिस्टम भी यहां से पता चलता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा। इसके अंदर 6GB रैम का खुलासा हुआ है। लॉन्च के समय 8GB तक के वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo S2 का सस्ता वर्जन होगा। Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। 

फोन में 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट है। Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great standby battery life
  • Impressive viewing angles
  • Decent night-time photography
  • Lag-free UI
  • Marble-like finish on the rear panel looks good
  • कमियां
  • Tends to capture softer images in daylight
  • Lack of a telephoto camera
  • Sub-par fingerprint scanner response
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »