लॉन्‍च से पहले देखिए Vivo S19 और S19 Pro का डिजाइन, क्‍या होंगी खूबियां? जानें

Vivo S19 and S19 Pro Design : एक पोस्‍टर में दिखाई देता है कि S19 और S19 Pro एक ही डिजाइन लैंग्‍वेज को फॉलो करते हैं।

लॉन्‍च से पहले देखिए Vivo S19 और S19 Pro का डिजाइन, क्‍या होंगी खूबियां? जानें

Photo Credit: Weibo

वीवो ने S19 फोन्‍स के रियर डिजाइन को बदल दिया है।

ख़ास बातें
  • Vivo S19 सीरीज जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च
  • लीक्‍स के जरिए सामने आ रहीं डिटेल
  • एक पोस्‍टर से इनके संभावित डिजाइन का चलता है पता
विज्ञापन
Vivo S19 और S19 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को जल्‍द चीन में लॉन्‍च किया जा सकता है। अलग-अलग लिस्टिंग में इन फोन्‍स से जुड़ी जानकारी आ रही है। अब चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर नए वीवो फोन्‍स के डिजाइन और स्‍पेक्‍स को लेकर नई इन्‍फर्मेशन आई है। कुछ वक्‍त पहले ये फोन चीन के MIIT सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर देखे गए थे। कहा गया Vivo S19 Pro को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट से पैक किया जाएगा। उसके साथ 16 जीबी तक रैम होगी। 

अब टिप्‍सटर, क्‍लासमेट वू दातौ (Classmate Wu Datou) ने दोनों फोन्‍स के ऑफ‍िशियल मार्केटिंग पोस्‍टर शेयर किए हैं। पहला पोस्‍टर यह बताता है कि वीवो ने S19 फोन्‍स के रियर डिजाइन को बदल दिया है। कैमरा मॉड्यूल फ्रेश दिखाई देता है और ओवर शेप में है। 

हालांकि पोस्‍टर में डिवाइस के नामों का उल्‍लेख नहीं है। एक अन्‍य पोस्‍टर में दिखाई देता है कि S19 और S19 Pro एक ही डिजाइन लैंग्‍वेज को फॉलो करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S19 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। मेन सेंसर 50मेगापिक्‍सल का Sony IMX921 होगा, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। 

फोन में 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जो OIS और 50x जूम क्षमता से पैक होगा। तीसरे लेंस के तौर पर 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड सेंसर इस फोन में दिया जाएगा। कहा जाता है कि S19 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा होगा। कुछ इसी तरह का कैमरा सेटअप Vivo S19 में दिया जा सकता है। हालांकि टेलिफोटो लेंस उसमें मौजूद नहीं होगा। 

एक अन्‍य रिपोर्ट में सामने आया था कि Vivo S19 को क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो 80 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दिलचस्‍प यह है कि वीवो की एस सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स ग्‍लोबल मार्केट में कम आते हैं। भारत में भी एस सीरीज को पेश नहीं किया जाता। माना जाना चाहिए कि देश में इनकी उपलब्‍धता नहीं होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »