Vivo S19 सीरीज जल्‍द होगी लॉन्‍च! 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग और तगड़े कैमरा

Vivo S19 Pro को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट से पैक किया जाएगा। उसके साथ 16 जीबी तक रैम होगी।

Vivo S19 सीरीज जल्‍द होगी लॉन्‍च! 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग और तगड़े कैमरा

Vivo S19 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • Vivo S19 सीरीज को चीन में लाने की तैयारी
  • इसमें दी जा सकती है 6 हजार एमएएच बैटरी
  • 16 जीबी तक रैम दी जाएगी नए वीवो फोन में
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) चीन में नई फोन सीरीज लॉन्‍च करने की तैयारी में है। कंपनी एस सीरीज में S19 और S19 Pro को उतार सकती है। ये फोन हाल ही में चीन के MIIT सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर देखे गए थे। इससे अनुमान मिलता है कि लॉन्‍च बहुत करीब आ गया है। अब जानेमाने चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने दोनों फोन्‍स के कुछ प्रमुख स्‍पेक्‍स पर रोशनी डाली है। बताया है कि Vivo S19 Pro को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट से पैक किया जाएगा। उसके साथ 16 जीबी तक रैम होगी। 

लीक के अनुसार, Vivo S19 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। 16 जीबी रैम के साथ फोन में 512GB स्‍टोरेज मिलेगा। कैमरा स्‍पेक्‍स के मामले में भी S19 Pro दमदार हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का रहेगा। इतने ही एमपी का एक टेल‍िफोटो लेंस दिया जाएगा। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड सेंसर होगा।  

Vivo S19 Pro के फ्रंट में 50 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में 5500 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo S19 की डिटेल अभी उतनी स्‍पष्‍ट नहीं हैं। इसे क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो 80 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दिलचस्‍प यह है कि वीवो की एस सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स ग्‍लोबल मार्केट में कम आते हैं। भारत में भी एस सीरीज को पेश नहीं किया जाता।  माना जाना चाहिए कि देश में इनकी उपलब्‍धता नहीं होगी। 

अमूमन कंपनी हर 6 महीने में एस सीरीज में कुछ नया लाती है। पिछली बार दिसंबर में S18 स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया गया था। यानी कंपनी जून में चीन में नए वीवो फोन्‍स पेश कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »