एक Vivo स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2429A के साथ एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा सहित कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है। स्मार्टफोन के मॉडल नेम को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। इस स्मार्टफोन मॉडल में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। लिस्टिंग यह भी बताती है कि इस स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा, जो 2.63Ghz स्पीड पर क्लॉक्ड होगा।
Vivo S20 को जल्द Vivo S19 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जिसे मई में चीन में पेश किया गया था। Vivo S20 हैंडसेट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि, एक अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन मिला है, जिसके S20 होने का अनुमान है। वहीं, अपकमिंग वीवो फोन के डिस्प्ले, कैमरा, चिपसेट और बैटरी डिटेल्स सहित कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी लीक की गई है।
Vivo S19 Pro को भी S19 के समान ही कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिनकी बेस से टॉप की ओर जाते हुए कीमत क्रमश: CNY 3,299 (करीब 38,700 रुपये), CNY 3,499 (करीब 41,000 रुपये), CNY 3,799 (करीब 44,500 रुपये) और CNY 3,999 (करीब 46,900 रुपये) है।
इन स्मार्टफोन्स की 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की पहली तिमाही में Vivo सबसे आगे रही है
Vivo X100 Ultra के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा, 50 गापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।