Vivo की नई सब-ब्रांड Jovi ला रही सस्ता 5G फोन! इस लिस्टिंग में खुलासा

Vivo की कथित नई सब-ब्रांड Jovi का अफॉर्डेबल 5G फोन जल्द ही मार्केट में आ सकता है।

Vivo की नई सब-ब्रांड Jovi ला रही सस्ता 5G फोन! इस लिस्टिंग में खुलासा

Photo Credit: Vivo

Vivo ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन Vivo Y200+ लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Jovi Y39 5G में ऑक्टाकोर चिपसेट, Adreno 613 जीपीयू लिस्टेड है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है।
  • कंपनी की ओर से अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Vivo की कथित नई सब-ब्रांड Jovi की ओर से जल्द ही एक सस्ता 5G फोन मार्केट में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी कथित रूप से नई सब-ब्रांड Jovi को लॉन्च करने वाली है जिसके तहत कंपनी एंट्री लेवल और अफॉर्डेबल स्मार्टफोन मार्केट को टारगेट करेगी। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि Jovi का पहला सस्ता 5G फोन एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में क्या जानकारी निकल कर यहां से आ रही है। 

Vivo की कथित नई सब-ब्रांड Jovi का अफॉर्डेबल 5G फोन जल्द ही मार्केट में पेश हो सकता है। फोन को Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट (via) किया गया है। लिस्टिंग में आने से इस फोन लेकर अफवाहें और तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि फोन मॉनिकर Jovi Y39 5G के साथ पेश किया जा सकता है। गीकबेंच पर फोन का मॉडल नम्बर V2444A मेंशन किया गया है। लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। 

Jovi Y39 5G में ऑक्टाकोर चिपसेट देखने को मिल सकता है जिसमें 2.21GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड होगी। फोन में Adreno 613 जीपीयू लिस्टेड है। यहां से संकेत मिलता है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट आ सकता है। यह प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन के बारे में अन्य कोई स्पेसिफिकेशन यहां नहीं पता चलते हैं। 

वीवो ने नई सब-ब्रांड Jovi को लेकर अधिकारिक रूप से अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। अफवाह है कि वीवो की यह नई सहायक कंपनी शुरुआती दौर में केवल चीन तक ही सीमित रहेगी और कुछ महीने तक घरेलू मार्केट में ही स्मार्टफोन उपलब्ध करवाती रहेगी। पिछले दिनों आईं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सब-ब्रांड का फोकस मिडरेंज और एंट्री-लेवल डिवाइसेज पर रहेगा। अगर नई सब-ब्रांड चीन में सफल होती है तो इसे अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है। अब देखना होगा इस कथित नई सब-ब्रांड को कंपनी अधिकारिक रूप से कब तक लॉन्च करेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
  2. iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. YouTube के जिस फीचर के लिए लोग देते थें पैसे, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे फायदा
  5. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  7. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  9. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »