Vivo की X200 FE के लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर V2503 के साथ लिस्टिंग हुई है। BIS की वेबसाइट पर समान मॉडल नंबर के साथ एक स्मार्टफोन दिखा है

Vivo की X200 FE के लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच डिस्प्ले मिल सकता है
  • X200 FE को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का X200 FE जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। X200 FE की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर V2503 के साथ लिस्टिंग हुई है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर समान मॉडल नंबर के साथ एक स्मार्टफोन दिखा है। यह Vivo X200 FE हो सकता है। इस लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है। इसमें एक कोर 3.40 GHz, चार कोर्स 2.00 GHz और अन्य तीन कोर्स 2.85 GHz पर रन करते हैं। यह कन्फिग्रेशन MediaTek Dimensity 9300+ के साथ जुड़ा है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है। 

इस लिस्टिंग से पता चलता है कि यह Vivo X200 FE Android 15 पर चलेगा। देश में इस स्मार्टफोन का प्राइस 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकता है। X200 FE को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Vivo का X Fold 5 भी इस महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इसमें 8T और LTPO मेन और कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन्स के लिए Zeiss Master कलर सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी का दावा है कि X Fold 3 की तुलना में यह लाइटवेट और मजबूत होगा। इसमें फ्रंट पर सेंटर में होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इसके बैक पैनल पर सेंटर में बड़ा, सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरा, एक LED फ्लैश यूनिट और टॉप पर Zeiss ब्रांडिंग दिख रही है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन की Vivo लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रही है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung को दूसरा रैंक मिला है। इसके बाद Xiaomi, Oppo और Realme हैं। Vivo की स्मार्टफोन शिपमेंट्स में Y29, T3 Lite और T4X की बड़ी हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.31 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »