Vivo की X Fold 5 के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मई 2025 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8.03 इंच की इंटरनल स्क्रीन हो सकती है
  • X Fold 5 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का X Fold 5 जल्द लॉन्च हो सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने X Fold 3 को पेश किया था। Vivo चीन में कुछ सांस्कृतिक कारणों से X Fold 4 के मॉनिकर को छोड़ सकती है। कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8.03 इंच की इंटरनल स्क्रीन हो सकती है। X Fold 3 में भी समान इंटरनल स्क्रीन दी गई थी। 

XpertPick पर पब्लिश एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 5 होगा। इसमें 8.03 इंच फोल्डेबल AMOLED स्क्रीन 2K+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.53 इंच का LTPO OLED आउटर डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। X Fold 5 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज मिल सकती है। कंपनी के X Fold 3 Pro में समान प्रोसेसर था, जबकि X Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया था। 

Vivo के X Fold 5 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें इनर और आउटर स्क्रीन पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैमर हो सकता है। X Fold 5 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। X Fold 3 में 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। इस वर्ष की पहली तिमाही में भारत का स्मार्टफोन मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत कम हुआ है। इस मार्केट में Vivo लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। कंपनी की स्मार्टफोन शिपमेंट्स में Y29, T3 Lite और T4X की बड़ी हिस्सेदारी रही है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.