Vivo के स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, ऑनलाइन स्टोर भारत में लॉन्च

वनप्लस और शाओमी के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए, वीवो ने भी भारत में अपना ई-स्टोर लॉन्च कर दिया है। नए वीवो ऑनलाइन स्टोर पर वीवो के स्मार्टफोन के अलावा कुछ एक्सेसरी भी मिलेंगी। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, वीवो ने एक 'लॉन्च कार्निवाल' का आयोजन भी किया है जो 16 जनवरी मध्यरात्रि से 18 जनवरी तक चलेगा।

Vivo के स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, ऑनलाइन स्टोर भारत में लॉन्च
विज्ञापन
वनप्लस और शाओमी के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए, वीवो ने भी भारत में अपना ई-स्टोर लॉन्च कर दिया है। नए वीवो ऑनलाइन स्टोर पर वीवो के स्मार्टफोन के अलावा कुछ एक्सेसरी भी मिलेंगी। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, वीवो ने एक 'लॉन्च कार्निवाल' का आयोजन भी किया है जो 16 जनवरी मध्यरात्रि से 18 जनवरी तक चलेगा। इस कार्निवाल में चुनिंदा स्मार्ठफोन पर 2,000 रुपये तक की छूट, 12 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई और वीवो वी7, वीवो वी7+ पर वन-टाइम स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी दी जा रही है। चीनी कंपनी ने बुकमायशो के साथ साझेदारी भी की है जिसके तहत हर नई खरीदारी पर 500 रुपये का मूवी वाउचर मुफ्त मिलेगा।

लॉन्च कार्निवाल के तहत, वीवो वाई66, वीवो वी5 और वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। ई-स्टोर पर तीन स्मार्टफोन को छूट के साथ लिस्ट किया गया है। वीवो वाई66 स्मार्टफोन 12,990 रुपये (एमआरपी 13,990 रुपये), वीवो वी5 16,990 रुपये (एमआरपी 17,980 रुपये) और वीवो वी5 प्ल 19,990 रुपये (एमआरपी 25,990 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसी तरह, वीवो के अन्य फोन पर भी छूट दी जा रही है। वीवो वी5एस की कीमत 15,990 रुपये (एमआरपी 18,990 रुपये), वीवो वाई55एस की कीमत 11,990 रुपये (एमआरपी 12,490 रुपये), वीवो वाई69 की कीमत 13,990 रुपये (एमआरपी 14,990 रुपये) और वीवो वाई53 की कीमत 8,990 रुपये (एमआरपी 9,990 रुपये) है। ई-स्टोर 10 ग्राहकों को 2,999 रुपये की कीमत वाले प्रीमियम ब्लूटूथ स्पीकर भी ऑफर कर रहा है।

ई-स्टोर के अलावा, वीवो की योज़ना देश में अपनाा मर्चेन्डाइज़ ब्रांड खोलने की है। कंपनी देश में अपना ई-स्टोर ऐप भी रिलीज़ करेगी जिसमें लाइव चैट विकल्प के साथ ऑग्युमेंटेड रियलिटी (एआर) जैसे फ़ीचर होंगे। वीवो ई-स्टोर पहले ही 500 रुपये की ज़्यादा से कीमत की खरीदारी पर मुफ्त शिपिंग और 15 दिन की रीप्लेसमेंट वारंटी ऑफर करता है। ग्राहक भुगतान के लिए कार्ड और कैश-ऑन-डिलिवरी (सीओडी) का विकल्प चुन सकते हैं। बहरहाल, कंपनी का कहना है कि देशभर में करीब 10,000 से ज़्यादा पिनकोड यानी शहरों-कस्बों में कंपनी के सर्विस सेंटर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Mobiles, India, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »