Truecaller एंड्रॉयड ऐप पर आया वीडियो कॉलिंग फ़ीचर

कॉलर आईडी ऐप ट्रूकॉलर ने मंगलवार को अपने ऐप में गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप को इंटीग्रेट करने का ऐलान कर दिया। ट्रूकॉलर में डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप के साथ अब ट्रूकॉलर एंड्रॉयड व आईओएस यूज़र सीधे वीडियो कॉल कर सकते हैं।

Truecaller एंड्रॉयड ऐप पर आया वीडियो कॉलिंग फ़ीचर
ख़ास बातें
  • ट्रूकॉलर एंड्रॉयड ऐप में वीडियो कॉलिंग फ़ीचर जारी कर दिया गया है
  • वीडियो कॉलिंग फ़ीचर के लिए ट्रूकॉलर ने गूगल के साथ साझेदारी की है
  • ट्रूकॉलर से गूगल डुओ के जरिए वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं
विज्ञापन
कॉलर आईडी ऐप ट्रूकॉलर ने मंगलवार को अपने ऐप में गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप को इंटीग्रेट करने का ऐलान कर दिया। ट्रूकॉलर में डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप के साथ अब ट्रूकॉलर एंड्रॉयड व आईओएस यूज़र सीधे वीडियो कॉल कर सकते हैं। इस फ़ीचर को मंगलवार को सभी यूज़र के लिए जारी कर दिया गया। ट्रूकॉलर के ढाई करोड़ से ज़्यादा यूज़र बेस के लिए अब यह फ़ीचर इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है। इससे पहले इसी हफ्ते ट्रूकॉलर आईओएस ऐप में वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को देखा गया था।

ट्रूकॉलर के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ प्रोडक्ट ने एक बयान जारी कर कहा, ''दुनियाभर के ट्रूकॉलर यूज़र अब ऐप से ही वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे। इस फ़ीचर के शुरू होने पर हम बेहद उत्साहित है। गूगल जैसे शानदार साझेदार के साथ, हम अब अपने लाखों यूज़र को गूगल डुओ के जरिए हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग का अनुभव दे सकेंगे।''

याद दिला दे कि इस साझेदारी का ऐलान सबसे पहले मार्च में उस स्मय किया गय था, जब ट्रूकॉलर ने भारतीय बाज़ार के लिए अपनी योजना का ऐलान किया था। इस साझेदारी के साथ, ट्रूकॉलर ने एंड्रॉयड ऐप में कई सारे नए फ़ीचर फ्लैश मैसेजिंग और ट्रूकॉलर ऐप का भी ऐलान किया था। अप्रैल में ट्रूकॉलर एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए फ्लैश मैसेजिंग की शुरुआत की थी।

ट्रूकॉलर ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट करने के बाद, यूज़र को कॉन्टेक्ट सेक्शन में चुनिंदा कॉन्टेक्ट के लिए गूगल डुओ वीडियो कॉल का विकल्प दिखेगा। ऐप में मैसेज भेजने और वॉयस कॉल का विकल्प पहले ही उपलब्ध है, लेकिन नए वीडियो कॉलिंग फ़ीचर के साथ, ट्रूकॉलर को उम्मीद है कि ऐप सिर्फ एक कॉलर आईडी ऐप नहीं रह जाएगा। बल्कि इसमें व्हाट्सऐप की तरह कई फ़ीचर होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »