• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप में आए कई शानदार फ़ीचर, जानें इनके बारे में

ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप में आए कई शानदार फ़ीचर, जानें इनके बारे में

ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप में आए कई शानदार फ़ीचर, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • नए फ़ीचर में एसएमएस इनबॉक्स, फ्लैश मैसेजिंग और ट्रूकॉलर पे शामिल हैं
  • एयरटेल ट्रूकॉलर आईडी के लिए एयरेटल के साथ साझेदारी का भी ऐलान
  • सबसे अहम फ़ीचर ट्रूकॉलर पे है
विज्ञापन
ट्रूकॉलर ने मंगलवार को अपने एंड्रॉयड ऐप में कुछ बदलाव और नए फ़ीचर का ऐलान किया। नया अवतार ट्रूकॉलर 8 है। कुछ नए फ़ीचर में एसएमएस इनबॉक्स, फ्लैश मैसेजिंग और ट्रूकॉलर पे शामिल हैं। इसके अलावा ट्रूकॉलर ने एयरटेल ट्रूकॉलर आईडी के लिए एयरेटल के साथ साझेदारी का भी ऐलान किया है।

ट्रूकॉलर 8 की बात करें तो अपडेट के बाद इस कॉलर आईडी ऐप में एसएमएस इनबॉक्स का फ़ीचर आया है। इसकी मदद से आप जान सकेंगे कि आपको कौन मैसेज कर रहा है और यह स्पैम मैसेज को फिल्टर कर लेगा। कंपनी का कहना है कि पूरी दुनिया में भेजे जाने वाले एसएमएस मैसेज का 15 फीसदी हिस्सा स्पैम है। इसकी संख्या हर साल 1.2 ट्रिलियन के बराबर है।
 
truecaller

ट्रूकॉलर 8 एंड्रॉयड ऐप में फ्लैश मैसेजिंग सपोर्ट भी आया है। मान लीजिए कि आप किसी मीटिंग में हैं, या फिर आपातकालीन स्थिति में फंसे हैं। फ्लैश मैसेजिंग की मदद से आप किसी भी ट्रूकॉलर यूज़र को पहले से लिखे मैसेज झट से भेज पाएंगे।

सबसे अहम फ़ीचर ट्रूकॉलर पे है। इस फ़ीचर के साथ कंपनी ने ई-पेमेंट के बिजनेस में भी कदम रख दिया है। ट्रूकॉलर पे की मदद से आप अपने स्मार्टफोनके ज़रिए सुरक्षित तरीके से पैसे भेज या पा सकेंगे। इस नए फ़ीचर को आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। यूज़र अपनी अलग वर्चुअल पेमेंट एड्रेस बना सकेंगे। इसके बाद किसी भी यूपीआई आईडी को इस्तेमाल करके आप पैसे भेज या रिसीव कर पाएंगे। आप भीम ऐप के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भी पैसे भेज सकेंगे। यह फ़ीचर आईसीआईसीआई और गैर-आईसीआईसीआई ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
 
truecaller

ट्रूकॉलर ने एयरेटल ट्रूकॉलर आईडी का भी ऐलान किया। कंपनी ने इसके लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस की मदद से एयरटेल नेटवर्क से जुड़े फ़ीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र फ्लैश एसएमएस पाएंगे जिससे उन्हें पता चल जाएगा कि कॉल किस शख्स ने किया है। इससे स्पैम कॉल से बचने की सुविधा मिलेगी।

इस फ़ीचर को अप्रैल में रोलआउट किया जाएगा और यह एयरटेल नेटवर्क पर सभी फ़ीचर फोन यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »