12GB RAM, 64MP कैमरा से लैस Tecno Phantom X2 और X2 Pro लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Tecno Phantom X2 सीरीज बिक्री के लिए सऊदी अरब में कीमत कुछ इस प्रकार है। Tecno Phantom X2 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत SAR 2,699 यानी कि करीब रुपये है।

12GB RAM, 64MP कैमरा से लैस Tecno Phantom X2 और X2 Pro लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Tecno

ख़ास बातें
  • Tecno Phantom X2 सीरीज में यूनिक डिजाइन दिया गया है।
  • Tecno Phantom X2 Pro में f/1.49 अपर्चर के साथ 50MP का पहला कैमरा है।
  • Tecno Phantom X2 में 64MP का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Tecno ने Tecno Phantom X2 सीरीज से पर्दा उठा दिया है। इस लाइनअप में Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro शामिल हैं। ये फोन कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं। स्पेसिफिकेशंस के मामले में ये दोनों फोन एक दूसरे से लगभग मिलते हैं। हालांकि कैमरा के मामले में इन दोनों फोन में अंतर हैं। आइए इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Tecno Phantom X2 सीरीज स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Phantom X2 सीरीज में यूनिक डिजाइन दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकाा FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। 10 बिट पैनल 100% DCI-P3 कलर गेमुट को सपोर्ट करता है। इसमें सेंटर्ड पंच हो दिया गया है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

कैमरा की बात करें तो Tecno Phantom X2 Pro में f/1.49 अपर्चर के साथ 50MP का पहला कैमरा, 50MP का दूसरा कैमरा और 13MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। ये तीनों कैमरा ऑटो फोकस को सपोर्ट करते हैं। वहीं Tecno Phantom X2 में 64MP का पहला कैमरा, 13MP का दूसरा कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो इनमें MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इनमें LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड HiOS 12.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें ड्यूल SIM, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GNSS, एनएफसी और USB 2.0 पोर्ट दिया गया है। इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इनमें 5,160mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है।
 

Tecno Phantom X2 सीरीज की कीमत और उपलब्धता


Tecno Phantom X2 सीरीज की सऊदी अरब में कीमत कुछ इस प्रकार है। Tecno Phantom X2 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत SAR 2,699 यानी कि करीब 59,113 रुपये है। Tecno Phantom X2 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत SAR 3,499 लगभग 76,635 रुपये बैठती है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Phantom X2 स्मार्टफोन Stardust Grey और Moonlight Silver में उपलब्ध होगा। वहीं Phantom X2 Pro स्मार्टफोन Mars Orange और Stardust Grey में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता की बात करें तो ये स्मार्टफोन यूरोप, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के चुनिंदा देशों में उपलब्ध होंगे।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design and build quality
  • Immersive display
  • Good daylight camera performance
  • Powerful SoC
  • Good battery life
  • कमियां
  • No stereo speakers or IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware, notification spam
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »