• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Phantom X2 सीरीज दमदार प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ 7 दिसंबर को होगी लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Tecno Phantom X2 सीरीज दमदार प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ 7 दिसंबर को होगी लॉन्च, जानें खास फीचर्स

टेक्नो ने पिछले साल इसके पहले Tecno Phantom X को लॉन्च किया था। यह मई 2021 में लॉन्च किया गया था। फोन को 25,999 रुपये की कीमत में उतारा गया था।

Tecno Phantom X2 सीरीज दमदार प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ 7 दिसंबर को होगी लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Tecno Phantom X2 सीरीज में कंपनी बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।

ख़ास बातें
  • सीरीज में Phantom X2 और X2 Pro मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।
  • कंपनी इस बार ज्यादा एफिशिएंट प्रोसेसर देने की बात कह रही है।
  • Tecno Phantom X को मई 2021 में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
Tecno Phantom X की सक्सेसर सीरीज Tecno Phantom X2 जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इसे दिसंबर के पहले सप्ताह में दुबई में लॉन्च करने जा रही है। टेक्नो ने पिछले साल Tecno Phantom X सीरीज को लॉन्च किया था जो काफी पॉपुलर रही थी। अब लंदन में एक इवेंट के दौरान कंपनी ने इसकी सक्सेसर सीरीज के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इस अपकमिंग सीरीज में कंपनी Phantom X2 और X2 Pro को लॉन्च कर सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। सीरीज के बारे में और क्या जानकारी निकलकर सामने आई है, इसके बारे में आपको बताते हैं। 

काउंटरपॉइंट रिसर्च की ओर से लंदन मं एक इवेंट आयोजित किया गया था जिसमें चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने Phantom X2 सीरीज के लॉन्च की घोषणा भी की है। Phantom X2 और X2 Pro के साथ ये सीरीज जल्द ही दुबई में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने इसके लिए 7 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। सीरीज में कंपनी फोटोग्राफी में और ज्यादा सुधार के साथ आ सकती है। जिससे कि लो-लाइट में भी बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस यूजर्स को मिल सकेगा। इसके अलावा मल्टी एक्सपोजर और कॉम्प्लेक्स एचडीआर शूटिंग मोड भी इस सीरीज में एड किए जा सकते हैं। 

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Phantom X2 और X2 Pro में MediaTek Dimensity 9000 SoC देखने को मिल सकता है। यह ऑक्टाकोर चिपसेट होगा जिसमें 3 गीगाहर्ट्ज पर Cortex-X2 का एक कोर, 2.85 गीगाहर्ट्ज पर तीन A710 कोर और 1.8 गीगाहर्ट्ज पर चार पावर एफिशिएंट कोर देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने इसके बारे में दावा किया है कि सीरीज में कंपनी की बेस्ट इनोवेशन देखने को मिलेगी। इसमें टॉप एंड चिपसेट होगा जो कि TSMC 4 nm प्रोसेस पर आधारित होगा। इसकी मदद से कंपनी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस और कम पावर खपत देने का वादा करती है। 

आपको बता दें कि टेक्नो ने पिछले साल इसके पहले Tecno Phantom X को लॉन्च किया था। यह मई 2021 में लॉन्च किया गया था। फोन को 25,999 रुपये की कीमत में उतारा गया था। इसमें 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिग के साथ आता है। परफॉर्मेंस को और अधिक बढ़ाने के लिए यह 5GB तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  10. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »