• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP रिट्रेक्टेबल कैमरा सिस्टम और 5,160mAh बैटरी वाला Tecno Phantom X2 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

50MP रिट्रेक्टेबल कैमरा सिस्टम और 5,160mAh बैटरी वाला Tecno Phantom X2 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Phantom X2 Pro 5G को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिसमें इसका 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट आता है।

50MP रिट्रेक्टेबल कैमरा सिस्टम और 5,160mAh बैटरी वाला Tecno Phantom X2 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Phantom X2 Pro 5G को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Tecno Phantom X2 Pro 5G MediaTek Dimensity 9000 SoC पर काम करता है
  • इसमें एक खास पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है, जो एक्टिव होने पर बाहर आता है
  • फोन भारत में Amazon पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
Tecno Phantom X2 Pro 5G को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया गया। हैंडसेट इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए Tecno Phantom X2 5G का और ज्यादा पावरफुल वर्जन है। Tecno Phantom X2 Pro 5G MediaTek Dimensity 9000 SoC पर काम करता है और इसमें एक खास रिट्रेक्टेबल पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। फोन 6.8 इंच के FHD+ 120 Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस आता है।
 

Tecno Phantom X2 Pro 5G price in India, availability

Tecno Phantom X2 Pro 5G को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिसमें इसका 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन मार्स ऑरेंज और स्टारडस्ट ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। फोन भारत में Amazon पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 24 जनवरी से शुरू होगी।
 

Tecno Phantom X2 Pro 5G specifications features

स्मार्टफोन 6.8 इंच के FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट स्पोर्ट करता है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी मिलता है। Tecno Phantom X2 Pro 5G में MediaTek Dimensity 9000 SoC मिलता है, जिसे Mali-G710 MC10 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

Tecno Phantom X2 Pro 5G में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50-मेगापिक्सल रिट्रेक्टेबल पोर्ट्रेट लेंस, 50-मेगापिक्सल के सेकंडरी और 13-मेगापिक्सल के तीसरे सेंसर से लैस है। सेटअप 2.5x ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है और 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन में आगे की तरफ एचडीआर सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन इमेजिक 790 इमेज सिग्नल प्रोसेसर (आईएसपी) से भी लैस है।

डुअल-सिम 5G स्मार्टफोन 11 5G बैंड सपोर्ट करता है। Tecno Phantom X2 Pro 5G वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है। स्मार्टफोन 5,160mAh की बैटरी से लैस है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Tecno का दावा है कि यह 23 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दे सकता है। हीटिंग की समस्या को खत्म करने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »