Tecno, Infinix और Apple स्मार्टफोन की तेजी से बढ़ रही डिमांड!

यहां पर सबसे ज्यादा ग्रोथ Transsion मोबाइल्स ने हासिल की है।

Tecno, Infinix और Apple स्मार्टफोन की तेजी से बढ़ रही डिमांड!

Apple ने यहां ईयर ओवर ईयर बेसिस पर तीसरी तिमाही में शिपमेंट्स में 19 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।

ख़ास बातें
  • यहां पर सबसे ज्यादा ग्रोथ Transsion मोबाइल्स ने हासिल की है।
  • हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज भी काफी डिमांड में चल रही है।
  • Redmi 12 सीरीज भी कर रही है बढ़िया परफॉर्म।
विज्ञापन
स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में दक्षिण पूर्वी एशिया में नए लीडर्स के नाम सामने आए हैं। यहां Xiaomi, Redmi, Realme जैसे पॉपुलर ब्रैंड्स को पीछे छोड़ Tecno, Infinix आगे निकलते नजर आ रहे हैं। काउंटरपॉइंट ने एक रिसर्च की है जिसके मुताबिक दक्षिण पूर्वी एशिया में Tecno, Infinix और Apple सबसे तेजी से विकास करने वाले ब्रैंड्स हैं। हालांकि क्षेत्र में स्मार्टफोन शिपमेंट में ईयर ओवर ईयर बेसिस पर 2 प्रतिशत की कमी आई है। लेकिन तीसरी तिमाही में यह 3 प्रतिशत बढ़ी है। 

Counterpoint Research के अनुसार, Tecno, Infinix और Apple साल की तीसरी तिमाही में सबसे तेजी से विकास करने वाली कंपनियों के रूप में उभरी हैं। यहां दबदबा Samsung का ही रहा जिसने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा बनाए रखा। वहीं Xiaomi ने 17 प्रतिशत, और Oppo ने 15 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया। एक बात ये भी सामने आई है कि 5G स्मार्टफोन की शिपमेंट ने भी कुल शिपमेंट में से 36 प्रतिशत का आंकड़ा छुआ है। 

Apple ने यहां ईयर ओवर ईयर बेसिस पर तीसरी तिमाही में शिपमेंट्स में 19 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी की iPhone 13 और 14 सीरीज अभी भी डिमांड में है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज भी काफी डिमांड में चल रही है। Xiaomi की शिपमेंट्स में यहां 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि Redmi 12 सीरीज भी साउथ ईस्ट एशिया के देशों में अच्छी खासी बिक्री दर्ज कर रही है। 

लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा ग्रोथ Transsion मोबाइल्स ने हासिल की है। साल की तीसरी तिमाही में Infinix ने ईयर ओवर ईयर बेसिस पर 42 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है जबकि Tecno ने 148 प्रतिशत की छलांग लगाई। itel ने 17 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार, Infinix और Tecno बजट में स्ट्रॉन्ग स्पेसिफिकेशंस देकर मार्केट में लीड हासिल कर रहे हैं। Samsung और Xiaomi के लिए कहा गया है कि कंपनियां अपनी सभी प्राइस रेंज में नए मॉडल्स उतार कर मार्केट में जगह बनाए हुए हैं जबकि Oppo, Vivo जैसे ब्रैंड्स लिमिटिड मॉडल्स पेश कर रही हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »