• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 डुअल, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल भारत में लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 डुअल, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल भारत में लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 डुअल, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल भारत में लॉन्च
विज्ञापन
सोनी ने भारत में एक्सपीरिया ज़ेड 5 डुअल और एक्सपीरिया ज़ेड 5 प्रीमियम डुअल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 डुअल की कीमत 52,990 रुपये है और यह 23 अक्टूबर से मिलेगा। वहीं, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 प्रीमियम डुअल 62,990 रुपये में मिलेगा और यह मार्केट में 7 नवंबर से उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 बनाम सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम)

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 डुअल और एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल के साथ कई लॉन्च ऑफर भी दिए गए हैं।
दोनों ही हैंडसेट के साथ 4,000 रुपये का मुफ्त कंटेंट मिलेगा। एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके यूज़र 5,000 रुपये तक कैशबैक पा सकेंगे। इसके अलावा, यूज़र अपने एक्सपीरिया ज़ेड5 और ज़ेड5 प्रीमियम डिवाइस के लिए 3,500 रुपये का स्मार्टकवर रिडीम कर पाएंगे।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 बनाम एलजी जी4 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस6 बनाम आईफोन 6 प्लस)

सोनी के इन नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत बेहतरीन कैमरे हैं। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम में 1/2.3 एक्समोर आरएस वाले 23 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में एफ/2.0 जी लैंस भी मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के कैमरे को उसी टेक्नोलॉजी से डिजाइन किया गया है जो अल्फा रेंज के इंटरचेनेजेबल लेंस कैमरा में देखने को मिलती है। रियर कैमरे मात्र 0.037 सेकेंड में ऑटोफोकस कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सबसे तेजी से ऑटोफोकस करने वाले स्मार्टफोन हैं।

वहीं, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल स्मार्टफोन 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2160x3840 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 806 पीपीआई। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के कैमरे से आप 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड भी कर पाएंगे।

छोटा डिस्प्ले (5.2 इंच), कम रिज़ॉल्यूशन वाले स्क्रीन और कम पावरफुल बैटरी के अलावा एक्सपीरिया ज़ेड5 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम से मेल खाते हैं।

इसमें 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट के साथ 3जीबी का रैम दिया गया है। 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के अलावा इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएडी कार्ड (2 टीबी तक) से बढ़ाया जा सकता है।

एक्सपीरिया ज़ेड5 में 2900 एमएएच की बैटरी है और एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम मे 3430 एमएएच की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »