सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 (Sony Xperia XZ1) की पहली झलक

एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 फोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसके रियर कैमरे में दिया गया 3डी स्कैनर, जो चंद सेकेंड में आपके चेहरे या किसी और ऑब्जेक्ट को पूरी तरह 3डी मॉडल स्केल कर सकता है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 (Sony Xperia XZ1) की पहली झलक
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 की कीमत भारत में 44,999 रुपये है
  • एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 की सबसे अहम ख़ासियत 3डी स्कैनिंग कैमरा है
  • भारत में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आने वाला यह पहला फोन है
विज्ञापन
सोनी ने सोमवार को आयोजित हुए एक इवेंट में अपना एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। Sony Xperia XZ1 भारत में पहला फोन है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है। स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 44,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन में गूगल का लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 फोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसके रियर कैमरे में दिया गया 3डी स्कैनर, जो चंद सेकेंड में आपके चेहरे या किसी और ऑब्जेक्ट को पूरी तरह 3डी मॉडल स्केल कर सकता है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 इस फ़ीचर को ऑफर करने वाला निश्चित तौर पर पहला मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन है। और सोमवार को हुए लॉन्च इवेंट को देखें तो, सोनी स्मार्टफोन के 3डी स्कैनर को सबसे बड़ी ख़ासियत बता कर ग्राहकों को आकर्षित करने का दांव खेल रही है। अगर आपको 3डी स्कैनिंग में रूचि नहीं है, तो स्मार्टफोन का रियर कैमरा आपको निश्चित तौर पर काफी आकर्षित करते हैं। हाल ही में 960फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो-मोशन कैप्चर को कुछ दूसरे सोनी स्मार्टफोन में भी देखा गया था। और दाव है कि फेश एक्सप्रेशन फ़ीचर के साथ प्रेडेक्टिव कैप्चर पहले से बेहतर हुआ है। इसका लक्ष्य है कि आपके द्वारा शूट किए जा रहे सबसे बेहतरीन क्षण को कैमरे में कैद करना।

डिज़ाइन का बात करें तो एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 का डिज़ाइन अच्छा है और यह मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है। और सोनी ने इसी एक प्रीमियम लूप सर्फेस डिज़ाइन का नाम दिया है। सोनी एक्सपीरिया सीरीज़ में दिखने वाला यह स्वागतयोग्य बदलाव है और स्मार्टफोन पिछले वेरिएंट से ज़्यादा प्रीमियम अहसास देता है। स्मार्टफोन आईपी65/68 सर्टिफकेशन के साथ आता है यानी यह पानी से सुरक्षित रहेगा। और भारत में कंपनी ने एक डुअल सिम सपोर्ट वाला वेरिएंट लॉन्च किया गया है। फोन में दांयीं तरफ़ दिये गए पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 की एक और सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 5.2 इंच एचडीआर डिस्प्ले। यह फ़ीचर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अभी बहुत कम देखा गया है। जिसका मतलब है कि नेटफ्लिक्स जैसे कंटेट भी बढ़िया तरीके से फोन पर देखा जा सकेगा। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में वो सब कुछ है जिसकी उम्मीद एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन से होती है। फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा औरएक 2700 एमएएच बैटरी है। एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 के विस्तृत रिव्यू के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium metal body
  • Great performance
  • कमियां
  • Same old design
  • Questionable value proposition
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा19-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »