Sony Xperia 5 V अगले सप्ताह होगा लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट की संभावना

Sony Xperia 5 V में डुअल कैमरा यूनिट और प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2023 13:18 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लाए गए Sony Xperia 5 की जगह ले सकता है
  • Sony Xperia 5 V में डुअल कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इसे व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

यह इस वर्ष कंपनी की ओर से लॉन्च किया जाने वाला तीसरा स्मार्टफोन होगा

जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का Xperia 5 V स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष लाए गए Sony Xperia 5 की जगह ले सकता है। हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो जारी किया गया था। यह इस वर्ष कंपनी की ओर से लॉन्च किया जाने वाला तीसरा स्मार्टफोन होगा। 

Sony ने इस वर्ष Xperia 1 V और Xperia 10 V को लॉन्च किया है। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Sony Xperia 5 V में डुअल कैमरा यूनिट और प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। कंपनी ने X (पहले Twitter) पर एक वीडियो पोस्ट कर इस स्मार्टफोन को 1 सितंबर को लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इसे व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें बैक पर डुअल कैमरा यूनिट मिल सकती है। 
Advertisement

इस वर्ष मई में कंपनी ने Xperia 1 V और Xperia 10 V को लॉन्च किया था। Xperia 1 V का यूरोप में शुरुआती प्राइस 1,399 डॉलर (लगभग 1,14,700 रुपये) का था। इसे ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Xperia 10 V को 449 यूरो (लगभग 40,300 रुपये) में लाया गया है। इसे व्हाइट, लैवेंडर, सेज ग्रीन और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है।  

इस सप्ताह की शुरुआत में  Sony ने भारत में PS5 के लिए 7,500 रुपये के डिस्काउंट का ऑफर दिया था। हालांकि, यह ऑफर केवल प्ले स्टेशन के 4K ब्लूरे वाले डिस्क वर्जन पर भी उपलब्ध होगा। यह डिस्काउंट 24 अगस्त से 2 सितंबर तक चुनिंदा ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा। इससे PS5 का प्राइस घटकर 47,490 रुपये हो जाएगा। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में इसी तरह का डिस्काउंट ऑफर दिया था। पिछले वर्ष नवंबर में PS5 के के प्राइस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इसके डिजिटल वर्जन या किसी गेम बंडल वेरिएंट पर डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि PS5 पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट Amazon, Croma, Flipkart, Games the Shop, Reliance Digital, ShopatSC, Vijay Sales और कुछ अन्य रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.