• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ Sony Xperia 5 IV हुआ लॉन्च, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हैं दमदार

8GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ Sony Xperia 5 IV हुआ लॉन्च, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हैं दमदार

कीमत की बात की जाए तो Sony Xperia 5 IV की कीमत यूरोप में EUR 1,049 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 83,700 रुपये है।

8GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ Sony Xperia 5 IV हुआ लॉन्च, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हैं दमदार

Photo Credit: Sony

Sony Xperia 5 IV में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 5 IV की कीमत यूरोप में लगभग 83,700 रुपये है।
  • अमेरिका में Sony Xperia 5 IV अक्टूबर से ब्लैक और ग्रीन कलर में मिलेगा।
  • Sony Xperia 5 IV में 6.1 इंच की OLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Sony ने आज Sony Xperia 5 IV को चुनिंदा रीजन में लॉन्च कर दिया है। Sony का यह नया स्मार्टफोन सितंबर के बीच में यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Xperia 5 IV यूके और यूरोप में तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमुट है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ आता है।
 

Sony Xperia 5 IV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Sony Xperia 5 IV की कीमत यूरोप में EUR 1,049 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 83,700 रुपये है। वहीं यूके में इस फोन की कीमत GBP 949 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 87,600 रुपये है। अमेरिका में इस फोन की कीमत $999.99 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 79,600 रुपये है। इन सभी मार्केट में यह स्मार्टफोन सिर्फ 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा।

अमेरिका में Sony Xperia 5 IV अक्टूबर से ब्लैक और ग्रीन कलर में मिलेगा। इच्छुक ग्राहक इस फोन को आज से ही प्री बुक कर सकते हैं। वहीं यह स्मार्टफोन यूके में ब्लैक, इक्रू व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। Sony Xperia 5 IV यूरोप में सितंबर के बीच में उपलब्ध होगा, जिसे ब्लैक, इक्रू व्हाइट और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।
 

Sony Xperia 5 IV के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Sony Xperia 5 IV में 6.1 इंच की OLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत कवरेज डीसीआई कलर गेमुट, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 240Hz टच सैंपलिग रेट है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए सोनी के इस फोन में ब्लूटूथ v5.2, ए-जीपीएस, 4G LTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 156mm, चौड़ाई 67mm, मोटाई 8.2mm और वजन 172 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  2. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  4. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  7. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  8. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  9. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  10. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »