Sony की Xperia 1 VIII, Xperia 10 VIII के लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग

Sony Xperia 1 VIII में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की यह जगह ले सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 फरवरी 2026 21:41 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई है
  • ये Sony Xperia 1 VII और Xperia 10 VII की जगह ले सकते हैं
  • Sony ने इन स्मार्टफोन्स की पुष्टि नहीं की है

पिछले वर्ष सितंबर में इंटरनेशनल मार्केट में Sony Xperia 10 VII को पेश किया गया था

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony के दो नए स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकते हैं। Sony Xperia 1 VIII और Xperia 10 VIII की एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII और  Xperia 10 VII की ये जगह ले सकते हैं। 

Sony Xperia 1 VIII में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन स्मार्टफोन्स की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई है।  Sony Xperia 1 VIII का मॉडल नंबर - XQ-GE44 और Sony Xperia 10 VIII का XQ-GH44 है। इन स्मार्टफोन्स के अलग PM कोड से इनके जापान के साथ ही यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। 

Advertisement

हालांकि, Sony ने इन स्मार्टफोन्स की पुष्टि नहीं की है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के  रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच स्कैनिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और Adreno 830 GPU है। यह Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  Sony Xperia 1 VII की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

पिछले वर्ष सितंबर में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Sony Xperia 10 VII में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में  Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट है। Sony Xperia 10 VII में 5,000 mAh की बैटरी है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रसॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.