भारत में इन दो 5G स्मार्टफोन की भारी डिमांड, आप भी जान लीजिए नाम!

ऑनलाइन चैनल पर कुल शिपमेंट में साल-दर-साल 15% की गिरावट आई, जबकि ऑफलाइन चैनल में 11% की बढ़ोतरी हुई, जो 54% हिस्सेदारी तक पहुंच गया।

भारत में इन दो 5G स्मार्टफोन की भारी डिमांड, आप भी जान लीजिए नाम!
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 13 और OnePlus Nord CE3 Lite 2Q23 के सबसे लोकप्रिय फोन रहे
  • 2023 की दूसरी तिमाही में 10% की बढ़ोतरी के साथ कुछ सुधार देखा गया
  • हालांकि इसमें भी साल-दर-साल 3% की गिरावट थी
विज्ञापन
2023 की पहली छमाही के दौरान, भारत में स्मार्टफोन बाजार में 64 मिलियन (6 करोड़ 40 लाख) यूनिट्स की शिपमेंट हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10% की गिरावट है। हालांकि, 2023 की दूसरी तिमाही में, मार्केट ने कुछ सुधार दिखाया, जिसमें पिछली तिमाही की तुलना में 10% की वृद्धि हुई, हालांकि इसमें भी साल-दर-साल 3% की गिरावट आई है। मार्केट सेगमेंट की बात करें, तो एक पॉपुलर वर्ल्डवाइट मोबाइल ट्रैकर के अनुसार, सब-200 अमेरिकी डॉलर कैटेगरी की हिस्सेदारी पिछले वर्ष की तुलना में 70% से गिरकर 65% हो गई, जो साल-दर-साल 11% की कमी है। मिड-रेंज सेगमेंट 22% हिस्सेदारी के साथ स्थिर रहा, जबकि मिड से हाई-एंड सेगमेंट में सालाना आधार पर 34% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। 5G मॉडल में, Apple का iPhone 13 और OnePlus का Nord CE3 Lite 2Q23 में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा शिप किए गए डिवाइस थे।

वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर, इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के अनुसार, भारत के स्मार्टफोन मार्केट ने 2023 की पहली छमाही में 10% YoY (साल-दर-साल) की गिरावट के साथ 64 मिलियन यूनिट्स का शिपमेंट किया। इस साल की दूसरी तिमाही में बाजार पिछली तिमाही की तुलना में 10% बढ़ा, लेकिन 34 मिलियन यूनिट के साथ 3% सालाना गिरावट आई। रिपोर्ट बताती है कि कई तिमाहियों की बढ़ोतरी के बाद, ASP (औसत बिक्री मूल्य) में QoQ (तिमाही-दर-तिमाही) में 8% की गिरावट आई, लेकिन सालाना आधार पर 13% की बढ़ोतरी हुई, जो 2023 की दूसरी तिमाही में 241 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई। 

IDC का डिटेल्ड डेटा बताता है कि 200 अमेरिकी डॉलर से कम वाले सेगमेंट की हिस्सेदारी एक साल पहले की तुलना में 70% से घटकर 65% हो गई, जो साल-दर-साल 11% कम है। मिड-रेंज सेगमेंट (200 से 400 अमेरिकी डॉलर) 22% हिस्सेदारी के साथ स्थिर रहा, जबकि मिड से हाई-एंड सेगमेंट (400 से 600 अमेरिकी डॉलर) में 5% हिस्सेदारी के साथ, इस साल की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 34% की बढ़ोतरी हुई। प्रीमियम सेगमेंट (600 अमेरिकी डॉलर से अधिक) में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई, जो सालाना आधार पर 75% बढ़कर कुल 9% शेयर पर पहुंच गया।

इस साल की दूसरी तिमाही में 366 अमेरिकी डॉलर के ASP के साथ 17 मिलियन 5G स्मार्टफोन शिप किए गए, जो सालाना आधार पर 3% कम है। Samsung, Vivo और OnePlus 54% की कुल हिस्सेदारी के साथ 5G सेगमेंट में लीड कर रहे थे। Apple का iPhone 13 और OnePlus का Nord CE3 Lite इस साल की दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा शिप किए गए 5G मॉडल थे।

रिपोर्ट आगे बताती है कि ऑनलाइन चैनल पर कुल शिपमेंट में साल-दर-साल 15% की गिरावट आई, जबकि ऑफलाइन चैनल में 11% की बढ़ोतरी हुई, जो 54% हिस्सेदारी तक पहुंच गया। Xiaomi और realme जैसे ऑनलाइन-हेवी प्लेयर्स के लिए अपेक्षाकृत कम शिपमेंट ने इस गिरावट को बढ़ा दिया।

929 अमेरिकी डॉलर के सबसे हाई ASP के साथ Apple ने सालाना आधार पर 61% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की। OnePlus ने भी 61% की अच्छी वृद्धि दर्ज की, हालांकि इसका ASP साल-दर-साल 14% गिरकर 346 अमेरिकी डॉलर हो गया। POCO ने अपने बेहद किफायती C सीरीज मॉडल के साथ टॉप 10 ब्रांडों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी। Vivo (iQOO को छोड़कर) बाजार में लीडर बनकर उभरा, जो इसके V सीरीज मॉडल्स की बदौलत हुआ। इसके बाद, Samsung का स्थान रहा, जिसने अपने हाई-एंड पोर्टफोलियो पर फोकस किया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »