ओप्पो एफ1 प्लस खरीदने और नहीं खरीदने की वजहें

ओप्पो एफ1 प्लस खरीदने और नहीं खरीदने की वजहें
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो भी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने लिए ख़ास जगह बनाने की पूरजोर कोशिश कर रही है। इसी मकसद से उसने एक और स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 प्लस पेश किया है। इस स्मार्टफोन के जरिए कंपनी की कोशिश कैमरा के दीवानों को लुभाने की है। दरअसल, ओप्पो एफ1 प्लस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वैसे यह एक मात्र खासियत नहीं है जो ओप्पो एफ1 को एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। इसके अलावा कई ऐसे फ़ीचर हैं जिस वजह से आप यह हैंडसेट खरीदना चाहेंगे। और कुछ कमियां भी हैं जिस कारण से इसे खरीदना फायदे का सौदा ना लगे।

ख़रीदने की वजहें

1) 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
सेल्फी का शौक किसे नहीं है। स्मार्टफोन खरीदने से पहले ग्राहक फ्रंट कैमरा सेंसर के बारे में ज़रूर जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि यह हैंडसेट 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। ध्यान रहे कि सिर्फ मेगापिक्सल के आधार पर आप कैमरे की परफॉर्मेंस तय नहीं कर सकते। लेकिन पहली नज़र में आंकने का यही एक मात्र पैमाना होता है।

2) आईफोन नहीं हुआ तो क्या...
ओप्पो का एफ1 प्लस दिखने में बेहतरीन है। इसका हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर बहुत हद तक ऐप्पल के आईफोन और आईओएस जैसा है। अब आईफोन से आधी कीमत में आपको ऐप्पल के फ्लैगशिप फोन का एहसास मिले तो इसमें बुराई क्या है।

3) बिल्ड और डिजाइन  
एफ1 प्लस की बिल्ड क्वालिटी बेहतरीन है और इसका डिजाइन भी आपको अच्छा लगेगा। यह स्लिम है और वज़न भी कम है। फिंगरप्रिंट सेंसर तेजी से काम करता है। डिस्प्ले वाइब्रेंट है और बैटरी लाइफ आपको निराश नहीं करेगी।

4) इसमें है 4 जीबी रैम
आज की तारीख में मोबाइल फोन यूज़र को मल्टीटास्किंग की लत लग चुकी है। इस हैंडसेट में आपको 4 जीबी रैम मिलेगा, यानी मल्टीटास्किंग के दौरान परफॉर्मेंस खराब होने की उम्मीद बेहद कम है।

 

 

नहीं खरीदने की वजहें

1) कीमत
एफ1 प्लस की कीमत थोड़ा ज्यादा है। हमने रिव्यू के दौरान के पाया कि इसकी कमियों को ध्यान में रखा जाए तो कीमत और कम होनी चाहिए थी। 26,990 रुपये में आपको और कई विकल्प मिल जाएंगे।

2) सेल्फी कैमरे से थी और उम्मीदें
भले ही कंपनी ने इस हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया है, लेकिन कम रोशनी में इसकी परफॉर्मेंस बेहद ही खराब थी। स्क्रीन फ्लैश अच्छा विकल्प है, लेकिन यह एलईडी फ्लैश की जगह नहीं ले सकता। खासकर ग्रुप की सेल्फी लेते वक्त।

3) काश कनेक्टिविटी फ़ीचर और होते
रिव्यू के दौरान हमें लगा कि इस हैंडसेट में एनएफसी, वाई-फाई एसी और वीओएलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर होते तो बेहतर होता।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »