ओप्पो एफ1 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ1 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ओप्पो एफ1 प्लस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 26,990 रुपये निर्धारित की गई है। यह स्मार्टफोन गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में अप्रैल महीने के मध्य से उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को मार्च महीने में चीन में ओप्पो आर9 के नाम से लॉन्च किया गया था। इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए नया नाम दिया गया है।

ओप्पो एफ1 प्लस की सबसे अहम खासियत इसमें मौजूद 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 178.1 डिग्री वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.0 एपरचर से लैस है। रियर हिस्से में एफ1 प्लस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस) और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर भी मौजूद हैं।

यह स्मार्टफोन दिखने में आईफोन 6 जैसा है। और फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के नीचे मौजूद है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक करने का दावा किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

ओप्पो एफ1 प्लस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 एमटी6755 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम दिया गया है। स्मार्टफोन कलरओएस 3.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है।

ओप्पो एफ1 प्लस का 64 जीबी वेरिएंट उपलब्ध होगा। और इसको पावर देने का काम करेगी 2850 एमएएच की बैटरी। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आप माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) तो इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन सिर्फ एक सिम के साथ।

ओप्पो के अन्य डिवाइस के तरह एफ1 प्लस भी वीओओसी फ्लैश चार्ज के साथ आता है। दावा किया गया है कि मात्र 5 मिनट की चार्ज़िंग में आपको 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »