सैमसंग का गुड लॉक ऐप अब दूसरे स्मार्टफोन में भी उपलब्ध

सैमसंग का गुड लॉक ऐप अब दूसरे स्मार्टफोन में भी उपलब्ध
विज्ञापन
सैमसंग ने पिछले महीने 'गुड लॉक' नाम से एक ऐप पेश किया था। इस ऐप से ना केवल गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर अपने फोन का ऑन-स्क्रीन लुक बदल सकते थे बल्कि इस ऐप में कई नए फीचर भी शामिल थे। शुरुआत में यह ऐप अमेरिका में गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन के लिए ही उपलब्ध था। हालांकि, सैमसंग ने अब दूसरे बाजारों में भी ऐप उपलब्ध करा दिया है और यह अब दूसरे कई गैलेक्सी स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है।

दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी के मुताबिक, गुड लॉक ऐप अब अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कोरिया में गैलेक्सी ऐप से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह ऐप अब गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी एस6 एज, गैलेक्सी एस6 एज+, गैलेक्सी एस6 एक्टिव और गैलेक्सी नोट 5 डिवाइस में सपोर्ट करेगा। लेकिन इन सभी का एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलना जरूरी है।

सैमसंग का कहना है कि फिलहाल कंपनी गुड लॉक में हर 15 दिन पर अपेडट जारी कर रही है। कंपनी के अनुसार, लॉन्च से अब तक ऐप में एनएफसी, पॉवर सेविंग मोड, स्मार्ट व्यू और प्राइवेसी मोड से क्विट सेटिंग मेन्यू जैसे कई बड़े सुधार किए जा चुके हैं।
 

इस ऐप की मदद से यूजर एडवांस सैमसंग सिस्टम यूआई में स्टेटस बार, नोटिफिकेशन बार और रीसेंट ऐप मेन्यू में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप का सबसे बड़ा फीचर है कि यूजर अब सभी नोटिफिकेशन को एक फोल्डर में डाल सकते हैं।  

गुड लॉक के लॉक स्क्रीन फीचर एक ऐप ट्रे है जिससे ऐप के बारे में जानकारी मिलती है। ऐप ट्रे को स्क्रीन के नीचे से ऊपर लाने पर आपको वो जगह दिखती है जहां आप अधिकतर इस्तेमाल करने वाले ऐप के शॉर्टकट बना सकते हैं। एक लॉक स्क्रीन विजट है जिससे यूजर बिना स्क्रीन अनलॉक किये अपनी जरूरत की जानकारी देख सकते हैं।

इसके अलावा यह ऐप लॉक स्क्रीन से नोटिफिकेशन को इकट्ठा कर सेव, कैटेगराइज कर रिमाइंडर लगा सकते हैं। गुड लॉक ऐप रूटीन फीचर के साथ आता है जिसकी मदद से यूजर लॉक स्क्रीन ले आउट, ऐप ट्रे, लॉक स्क्रीन विजट, बैकग्राउंड कलर और घड़ी को कस्टमाइज कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Good Lock, Samsung, Samsung Mobiles
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »