Samsung W2019 फ्लिप फोन लॉन्च, दो डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं इसमें

Samsung ने W2019 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। W2018 का अपग्रेड वर्जन है सैमसंग डब्ल्यू2019। आइए आपको सैमसंग डब्ल्यू2019 फ्लिप फोन की खासियतों के बारे में बताते हैं।

Samsung W2019  फ्लिप फोन लॉन्च, दो डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं इसमें

6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस Samsung W2019 लॉन्च

ख़ास बातें
  • दो फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाला है W2019
  • Galaxy S9+ की तरह डब्ल्यू2019 में भी है दो रियर कैमरे
  • Samsung W2019 चीन में हुआ लॉन्च
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने W2019 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। W2018 का अपग्रेड वर्जन है सैमसंग डब्ल्यू2019। Samsung W2019 के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह हैंडसेट सुपर एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और Bixby वॉयस असिस्टेंट इंटीग्रेशन के साथ आता है। W2019 गोल्ड एक्सट्रीम और प्लेटिनम गोल्डन कलेक्टर एडिशन में आता है। Samsung W2019 की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना अभी बाकी है। पिछले एंड्रॉयड फिल्प मॉडल की तरह डब्ल्यू2019 चीन एक्सक्लूसिव मॉडल हो सकता है।

W2019 को पहले ही चीन में सैमसंग की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया था। पिछले डब्ल्यू सीरीज एंड्रॉयड फ्लिप स्मार्टफोन की तरह Samsung W2019 को बनाने में प्रीमियम पदार्थ का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। इसके अलावा फोन को एक हाथ से कंट्रोल करने के लिए T9 कीपैड दिया गया है। 12 महीने की एक्सक्लूसिव सर्विस को एक्सेस करने के लिए यूजर 8 नंबर को दबाएं और होल्ड करें। इस सर्विस का इस्तेमाल कर यूजर बैटरी और स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
 

Samsung W2019 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नेनो) वाले Samsung W2019 में 4.2 इंच की दो फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर चिपसेट और 6 जीबी रैम दी गई है। Galaxy S9+ की तरह Samsung W2019 में भी फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए W2019 में 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाने संभव है। सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो W2019 4जी एलटीई, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन4.2, एएनटी+,एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बेरोमेट्रिक प्रेशर सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर. जियो मैग्नेटिक सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, हॉल सेंसर, आइरिस सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,070एमएएच बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज पर 280 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 132.9 x 63.4 x 17.3 मिलीमीटर और वजन 257 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3070 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung W2019, Samsung W2019 specifications, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »