Samsung का Galaxy M36 5G कल होगा लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स - Orange Haze, Serene Green और Velvet Black में उपलब्ध कराया जाएगा

Samsung का Galaxy M36 5G कल होगा लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • Galaxy M36 5G का प्राइस 20,000 रुपये से कम होगा
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy M35 5G की जगह लेगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy M36 5G का 27 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy M35 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon, देश में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। कंपनी ने बताया है कि Galaxy M36 5G का प्राइस 20,000 रुपये से कम होगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। 

Galaxy M36 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसकी स्क्रीन के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दिया जाएगा। सैमसंग ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.7 mm की होगी। इसे तीन कलर्स - Orange Haze, Serene Green और Velvet Black में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

Galaxy M36 5G के फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इसमें एक पिल शेप वाले मॉड्यूल में कैमरा दिए जाएंगे। इनके साथ एक LED flash होगा। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M366B के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग से इसमें Exynos 1380 चिपसेट 6 GB के RAM के साथ होने का संकेत मिला है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड  One UI 7 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है। सैमसंग का Galaxy Unpacked इवेंट अगले महीने हो सकता है। इसमें कंपनी की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की जा सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में  Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा Galaxy Watch 8 सीरीज को भी पेश किया जा सकता है। इसमें सैमसंग का ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी लाया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »