• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung चांद की तस्वीरों में लगाती है आर्टिफिशियल इफेक्ट, एक यूजर ने लगाया आरोप

Samsung चांद की तस्वीरों में लगाती है आर्टिफिशियल इफेक्ट, एक यूजर ने लगाया आरोप

Reddit यूजर ने चांद की एक डिजिटल तस्वीर पर फीचर को टेस्ट करने का दावा किया है, यह दिखाता है कि सैमसंग का स्पेस जूम फीचर धुंधली तस्वीरों में डिटेल्स जोड़ता है।

Samsung चांद की तस्वीरों में लगाती है आर्टिफिशियल इफेक्ट, एक यूजर ने लगाया आरोप

Samsung Galaxy S20 Ultra स्पेस जूम फीचर पाने वाला पहला S-Series मॉडल था

ख़ास बातें
  • Samsung के स्पेस जूम फीचर द्वारा चांद की नकली तस्वीर लेने का दावा
  • एक रेडिट यूजर ने पोस्ट के जरिए इस दावे को साबित करने की कोशिश की
  • 2021 में एक इसी तरह का दावा किया जा चुका है, जिसका जवाब सैमसंग ने दिया था
विज्ञापन
Samsung पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Galaxy S सीरीज के स्मार्टफोन्स पर मौजूद स्पेस जूम फीचर यूजर्स को गुमराह कर रहा है। बता दें कि ये फीचर चांद की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें कैप्चर करने का दावा करता है। फीचर को सबसे पहले सैमसंग Galaxy S20 Ultra में जोड़ा गया था, और इसके बाद ये सभी 'Ultra' मॉडल में पेश किया गया है। हालांकि, एक यूजर ने दावा किया है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने स्मार्टफोन की मार्केटिंग करते हुए इस फीचर और इसके काम करने के तरीके को गलत तरीके से पेश किया है।

Reddit पर शनिवार को एक यूजर Doktor Bülder (Reddit, Instagram: ibreakphotos) ने एक पोस्ट में 2021 के MSPoweruser आर्टिकल का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया था कि Samsung Galaxy S21 Ultra पर 100x स्पेस जूम फीचर का इस्तेमाल करके क्लिक की गई तस्वीरें आर्टिफिशियल रूप से ट्यून होती है। Reddit यूजर ने चांद की एक डिजिटल तस्वीर पर फीचर को टेस्ट करने का दावा किया है, यह दिखाता है कि सैमसंग का स्पेस जूम फीचर धुंधली तस्वीरों में डिटेल्स जोड़ता है, उन तस्वीरों में भी जो बेहद धुंधली थीं या दिखाई नहीं दे रही थीं। पोस्ट को वर्तमान में 10,000 से अधिक अपवोट मिले हैं और प्लेटफॉर्म पर 1,100 से अधिक कंमेंट्स किए जा चुके हैं।
 

अपने दावों को साबित करने के लिए, रेडिट यूजर ने चांद की एक तस्वीर डाउनलोड की और उसमें ब्लर इफेक्ट लगाया और फिर अपने कंप्यूटर मॉनीटर पर उस फोटो को ओपन करके अपने Samsung Galaxy S-Series Ultra मॉडल के जरिए उसकी फोटो क्लिक की। यूजर ने इस प्रोसेस की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी शेयर की, जिसमें अंतिम तस्वीर में चंद्रमा की सतह पर क्रेटर और अन्य डार्क क्षेत्रों जैसी डिटेल्स जुड़ती दिखाई दे रही है। यूजर ने तस्वीर के एक हिस्से को भी एडिट किया, हाइलाइट्स को बढ़ाया ताकि यह एक सफेद ब्लॉब हाइलाइट करे, लेकिन उसके बावजूद फोन ने AI बेस्ड इफेक्ट को लागू किया।

Huawei P30 Pro पर इसी तरह का फीचर भी विवाद में आया था, जिसमें कहा गया था कि फीचर इसके द्वारा लिए गए मून शॉट के ऊपर चांद की अन्य तस्वीरों को ओवरले कर देता है। हालांकि, इसके विपरीत सैमसंग के स्पेस जूम फीचर के लिए दावा किया गया है कि यह चंद्रमा की तस्वीरों को कैप्चर करता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा, कहा गया है कि मशीन लर्निंग तकनीक तस्वीरों में डिटेल्स बढ़ाने का काम करती है। हालांकि, Reddit यूजर का दावा है कि सैमसंग चंद्रमा की तस्वीरों में टेक्स्चर भी जोड़ रहा है।

बता दें कि Samsung ने 2021 में MSPoweruser आर्टिकल का जवाब दिया था, जिसमें कहा गया था कि कंपनी का स्पेस जूम फीचर AI का उपयोग तस्वीरों का पता लगाने के लिए कर रहा था, जब यूजर द्वारा इसे प्रीव्यू किया जा रहा था, इसे कंपनी के एआई मॉडल के खिलाफ टेस्ट किया गया था। यदि कैमरा चांद के रूप में सब्जेक्ट का सफलतापूर्वक पता लगाता है, तो यह नॉइस और ब्लर कम करने के लिए तस्वीरों को एन्हांस करता है। 

कंपनी की पिछली प्रतिक्रिया से, यह स्पष्ट है कि सैमसंग ने पहले ही दावा किया है कि कंपनी ML और AI का उपयोग करके तस्वीरों में डिटेल्स जोड़ रही है, जिसके कारण चांद की फोटो में ज्यादा डिटेल्स दिखाई देती हैं। फिलहाल कंपनी ने रेडिट यूजर के दावे के जवाब में बयान जारी नहीं किया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, samsung Space Zoom, samsung Moon Shot
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »