रोड में चलते हुए फोन में लगी आग, देखें वीडियो

क व्यक्ति फुटपाथ पर चल रहा था, जब अचानक उसके साइड बैग में एक चिंगारी उठी और आग लग गई।

रोड में चलते हुए फोन में लगी आग, देखें वीडियो

व्यक्ति का कहना है कि फोन Samsung कंपनी का था

ख़ास बातें
  • चीन में एक व्यक्ति के फोन में अचानक लगी आग
  • व्यक्ति का दावा है कि फोन Samsung कंपनी का था
  • 2016 में खरीदा गया था जलने वाला फोन
विज्ञापन
आपने अकसर मोबाइल फोन में आग लगने की घटनाओं के बारे में सुना होगा। ऐसी एक ताज़ी घटना चीन में हुई है, जहां एक आदमी के बैग के अंदर रखे फोन में अचानक आग लग गई। ट्विटर पर एक न्यूज़ चैनल्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, आग लगने से उस व्यक्ति के बाल, हाथ और पलकें जल गई। व्यक्ति का कहना है कि फोन Samsung का था, जिसे उसने 2016 में खरीदा था। हालांकि, कई ट्विटर यूज़र्स का कहना है कि इतने पुराने फोन की बैटरी में आग लगने के लिए कंपनी को दोष नहीं दिया जा सकता। एक यूज़र्स का कहना है कि पुराना फोन होने के कारण ऐसा हो सकता है कि फोन की बैटरी फूल गई हो और यह आग लगने का कारण हो सकता है।
 

SCMP News द्वारा ट्विटर पर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति फुटपाथ पर चल रहा था, जब अचानक उसके साइड बैग में एक चिंगारी उठी और आग लग गई। आग लगते ही उसने अपने साइड बैग को उतार कर नीचे फेंक दिया, लेकिन वीडियो में दिखाई गई तस्वीरों से पता चलता है कि इस घटना से उस व्यक्ति के बाल और पलकें जल गई और हाथ पर भी हल्का जलने का निशान पड़ गया। इस व्यक्ति का दावा है कि फोन Samsung कंपनी का था, जिसे उसने 2016 में खरीदा था। उसने यह भी कहा कि फोन की बैटरी कभी नहीं बदली गई और जब यह आग लगने की घटना हुई, उस समय फोन बैग के अंदर चार्ज नहीं हो रहा था। वीडियो के आखिर में जला हुआ फोन भी दिखाया गया है, लेकिन उसमें यह साबित नहीं होता है कि यह फोन वास्तव में सैमसंग का था या कोई दूसरा।
 

ट्विटर पर कई यूज़र्स ने अनुमान लगाया है कि आग के पीछे एक फूल चुकी बैटरी एक कारण हो सकता है। Stoney (@tony_dsilva) नाम के एक ट्विटर यूज़र का कहना है कि आग लगने का कारण फूली हुई बैटरी हो सकती है या ऐसा भी हो सकता है कि फोन का बैक पैनल अच्छी तरह से बंद न हो और बैग में रखा कोई सामान फोन के आंतरिक पार्ट के संपर्क में आ गया हो।
 

Jackie Lan (@jackielan2000) नाम के एक अन्य यूज़र ने कहा कि मोबाइल कंपनी का नाम लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फोन पांच साल पुराना था और संभावना है कि उसकी बैटरी फूल चुकी हो। यूज़र का कहना था कि 2017 में खरीदे गए उसके ZTE BA910 फोन की बैटरी 2 साल बाद फूल गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Phone Catches Fire, Samsung Phone Catches
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »