Samsung Galaxy S8 Active में है 4000 एमएएच बैटरी और नहीं टूटने वाला स्क्रीन

कई लीक के बाद, सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव स्मार्टफोन आखिरकार लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को अभी एक्सक्लूसिव तौर पर AT&T पर लिस्ट किया गया है। और 30 महीनों की कीमत पर 28.34 डॉलर (करीब 1,800 रुपये) प्रति महीने की कीमत पर फोन को कैरियर के सब्सक्राइबर AT&T Next से प्री-बुक कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S8 Active में है 4000 एमएएच बैटरी और नहीं टूटने वाला स्क्रीन
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव में शैटरप्रूफ डिस्प्ले है
  • इस फोन मेंं 4000 एमएएच बैटरी है
  • इस स्मार्टफोन को मिलिट्री स्तर का सर्टिफिकेशन मिला है
विज्ञापन
कई लीक के बाद, सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव स्मार्टफोन आखिरकार लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को अभी एक्सक्लूसिव तौर पर AT&T पर लिस्ट किया गया है। और 30 महीनों की कीमत पर 28.34 डॉलर (करीब 1,800 रुपये) प्रति महीने  की कीमत पर फोन को कैरियर के सब्सक्राइबर AT&T Next से प्री-बुक कर सकते हैं। जबकि अनलॉक कीमत 849.99 डॉलर (करीब 54,100 रुपये) है। सभी एक्टिव वेरिएंट की तरह, Samsung Galaxy S8 Active की सबसे अहम ख़ासियत है इसका भरोसेमंद और मजबूत होना। जिससे फोन को असाधारण परिस्थितियों में भी इस्तेमाल करना आसान रहता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव अभी AT&T पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, लेकिन यह स्टोर में 11 अगस्त से मिलेगा। जिसका मतलब है कि AT&T के पास कुछ दिनों के लिए ही फोन एक्सक्लूसिव रहेगा। यह स्मार्टफोन ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा और इसकी सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई मिलिट्री स्तर की सुरक्षा। सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव में एक शैटरप्रूफ डिस्प्ले है (फोन को 5 फीट की ऊंचाई से समतल जमीन से गिराने पर कोई नुकसान नहीं होगा)। यह फोन डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट है और इसमें एक मेटल फ्रेम बंपर है जिसे फोन को गिरने, रगड़ने और खंरोच लगने से भी नुकसान नहीं होगा। फोन का रियर कवर भी रग्ड है जिस पर एक सिक्योर ग्रिप के साथ टफ़ टेक्स्चर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को 30 मिनट के लिए 5 फीट गहरे पानी में रहने पर भी कोई नुकसान नहीं होगा। इस डिवाइस ने मिलिट्री स्पेसिफिकेशन (MIL-STD-810G) हासिल किया है यानी फोन को 21 चुनिंदा परिस्थितियां पर टेस्ट किया गया जिनमें एक्स्ट्रीम तापमान, डस्ट, शॉक/वाइब्रेशन और लो प्रेशर/हाई अल्टीट्यूड शामिल है।

कुछेक बदलाव को छोड़कर इस फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी एस8 जैसे ही हैं। इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और इससे 32 घंटे तक का टॉक टाइम, 5 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 113 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और सिंगल-नैनौ सिम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 5.8 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2560 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव में एक 12 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ओआईएस), 8एक्स ऑप्टिकल ज़ूम और एलईडी फ्लैश दिया गया है। वहीं आगे की तरफ़ सेल्फी लेने के लिए एक 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव का डाइमेंशन 151.8x74.93x9.9 मिलीमीटर और वज़न 208 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »