Samsung Galaxy S22 के प्राइस में कटौती, अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर्स भी उपलब्ध

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB वाले बेस वेरिएंट के प्राइस में 8,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है

Samsung Galaxy S22 के प्राइस में कटौती, अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर्स भी उपलब्ध

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच फुल HD+ डायनैमिक डिस्प्ले और 120 Hz तक का रिफ्रेश रेट है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 8,000 रुपये घटाया है
  • इससे इस स्मार्टफोन का प्राइस 64,999 रुपये हो गया है
  • इसकी 3,700 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Samsung के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। कंपनी ने Samsung Galaxy S22 का प्राइस घटा दिया है। इस स्मार्टफोन को पिछले वर्ष 72,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें 4 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 1 SoC और 3,700 mAh की बैटरी है जो 25 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

कंपनी ने इसके 8 GB RAM + 128 GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 8,000 रुपये घटाया है। इससे इस स्मार्टफोन का प्राइस 64,999 रुपये हो गया है। कंपनी इससे पिछले स्मार्टफोन्स में से किसी से अपग्रेड करने पर कस्टमर्स को 7,000 रुपये का बोनस भी दे रही है। इससे प्राइस 57,999 रुपये हो जाएगा। इस पर 3,000 रुपये का बैंक की ओर से कैशबैक भी लिया जा सकता है। इससे यह 54,999 रुपये में मिलेगा। इसे Samsung की वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह पांच कलर्स में उपलब्ध है। 

Samsung Galaxy S22 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच फुल HD+ डायनैमिक डिस्प्ले और 120 Hz तक का रिफ्रेश रेट है। इसमें प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास Victus+ दिया गया है। डुअल सिम को सपोर्ट करने वाला Samsung Galaxy S22 एंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 4 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 1 SoC 8 GB के RAM और 256 GB तक स्टोरेज के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेंसर और 10 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड शूटर और टेलीफोटो लेंस के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इसकी 3,700 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  4G, 5G, LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS और USB Type-C के विकल्प हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका आकार 146 mm x 70.6 mm x 7.6 mm और वजन 168 ग्राम का है। कंपनी ने जुलाई में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च होने की संभावना है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
रियर कैमराहां
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  3. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »