• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung का प्रॉफिट 34 प्रतिशत गिरा, कंपनी को स्मार्टफोन की डिमांड में रिकवरी की उम्मीद

Samsung का प्रॉफिट 34 प्रतिशत गिरा, कंपनी को स्मार्टफोन की डिमांड में रिकवरी की उम्मीद

सैमसंग इस वर्ष के अंत तक भारत में लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। कंपनी की फैक्टरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है

Samsung का प्रॉफिट 34 प्रतिशत गिरा, कंपनी को स्मार्टफोन की डिमांड में रिकवरी की उम्मीद

कंपनी इस वर्ष के अंत तक भारत में लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष कंपनी को चिप बिजनेस में KRW 14.9 लाख करोड़ का नुकसान हुआ
  • मेमोरी चिप के सेगमेंट में सैमसंग सबसे बड़ी कंपनी है
  • कंपनी के स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग होती है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का चौथी तिमाही में प्रॉफिट 34 प्रतिशत घटा है। हालांकि, कंपनी को इस वर्ष टेक डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड में रिकवरी की उम्मीद है। मेमोरी चिप्स बनाने वाली इस सबसे बड़ी कंपनी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ने से पर्सनल कंप्यूटर और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने डिवाइसेज में बेहतर चिप लगा सकती हैं। इसके अलावा पुराने सर्वर्स को बदलने की जरूरत से भी डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। 

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा, "इस वर्ष मेमोरी चिप्स की डिमांड में रिकवरी उम्मीद है। हालांकि, इंटरेस्ट रेट से जुड़ी पॉलिसीज और भू-राजनीतिक मुद्दों के कारण रुकावटें आ सकती हैं।" सैमसंग ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर में ऑपरेटिंग प्रॉफिट KRW 2.8 लाख करोड़ (लगभग 2.11 अरब डॉलर) रहा, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में KRW 4.3 लाख करोड़ का था। पिछले पूरे वर्ष के लिए कंपनी को चिप बिजनेस में KRW 14.9 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। सैमसंग ने इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में इस बिजनेस में KRW 23.8 लाख करोड़ का प्रॉफिट हासिल किया था। 

हालांकि, चौथी तिमाही में इस बिजनेस में कंपनी का KRW 2.18 लाख करोड़ का लॉस पिछले वर्ष की अन्य तिमाहियों में लॉस की तुलना में कम है। इससे पहले सैमसंग के लिए यह बिजनेस कंपनी के प्रॉफिट में बड़ा योगदान देता रहा है। सैमसंग इस वर्ष के अंत तक भारत में लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। कंपनी की फैक्टरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। सैमसंग के स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की मोबाइल डिविजन के प्रेसिडेंट, T M Roh के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग अपने लैपटॉप्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, "सैमसंग के लिए नोएडा एक महत्वपूर्ण प्रोडक्शन बेस है। यह कंपनी के लिए दूसरा सबसे बड़ा बेस है। इंटरनेशनल डिमांड के अनुसार इस फैक्टरी में कुछ बदलाव हो सकते हैं।"  पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने सरकार ने लैपटॉप और टैबलेट जैसे IT हार्डवेयर की देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 17,000 करोड़ रुपये के इंसेंटिव वाली प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम 2.0 को स्वीकृति दी थी। इससे छह वर्षों में लगभग 3.35 करोड़ रुपये के पर्सनल कंप्यूटर, सर्वर, लैपटॉप और टैबलेट्स जैसे प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन होने का अनुमान है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »