Samsung इस वर्ष नोएडा की फैक्टरी में शुरू करेगी लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग

सैमसंग के स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है

Samsung इस वर्ष नोएडा की फैक्टरी में शुरू करेगी लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • सैमसंग के स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है
  • कंपनी की फैक्टरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है
  • केंद्र सरकार की ओर से 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा दिया जा रहा है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung इस वर्ष के अंत तक देश में लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। कंपनी की फैक्टरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। सैमसंग के स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है। सैमसंग के लैपटॉप्स की चीन और वियतनाम में मैन्युफैक्चरिंग होती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की मोबाइल डिविजन के प्रेसिडेंट, T M Roh के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग अपने लैपटॉप्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, "सैमसंग के लिए नोएडा एक महत्वपूर्ण प्रोडक्शन बेस है। यह कंपनी के लिए दूसरा सबसे बड़ा बेस है। इंटरनेशनल डिमांड के अनुसार इस फैक्टरी में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।" 

पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने सरकार ने लैपटॉप और टैबलेट जैसे IT हार्डवेयर की देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 17,000 करोड़ रुपये के इंसेंटिव वाली प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम 2.0 को स्वीकृति दी थी। इससे छह वर्षों में लगभग 3.35 करोड़ रुपये के पर्सनल कंप्यूटर, सर्वर, लैपटॉप और टैबलेट्स जैसे प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन होने का अनुमान है। प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले अमेरिकी कंपनी Apple ने भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की तैयारी की है। पिछले वर्ष एपल ने देश में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एपल के सप्लायर्स की बड़ी संख्या चीन में है और कंपनी चीन पर अपनी निर्भरता को घटाने की योजना बना रही है। एपल ने 2017 में देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी। 

कंप्यूटर डिवाइसेज बनाने एक अन्य बड़ी कंपनी HP ने भी देश में Chromebook लैपटॉप बनाने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी Google के साथ पार्टनरशिप की है। HP की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में क्रोमबुक्स को बनाया जाएगा। इस फैक्टरी में कंपनी लगभग तीन वर्ष से डेस्कटॉप और लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। सरकार की ओर से 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस वजह से बहुत सी ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियां देश में अपनी यूनिट लगा रही हैं या भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की संभावना को तलाश रही हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Laptop, Demand, Samsung, Export, Market, Smartphone, Factory, Incentive, HP, Tablet, Noida, Sales
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »