Samsung ने येलो कलर में पेश किया Galaxy Z Flip 5, जानें प्राइस

इसका प्राइस 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 99,999 रुपये और 8 GB RAM + 512 GB स्टोरेज का 1,09,999 रुपये है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 22:03 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले यह क्रीम, ग्रेफाइट, मिंट और लैवेंडर कलर्स में उपलब्ध था
  • इसके डिस्प्ले और रियर पैनल के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा है
  • इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है

इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किया गया था

बड़ी स्मार्टफोन मेकर्स में से एक Samsung ने Galaxy Z Flip 5 को नए कलर में पेश किया है। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को जुलाई में कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया था। इसमें 3.4 इंच सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले और 3,700 mAh की बैटरी है। 

कंपनी ने Galaxy Z Flip 5 को नए येलो कलर में पेश किया है। इसका प्राइस 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 99,999 रुपये और 8 GB RAM + 512 GB स्टोरेज का 1,09,999 रुपये है। कंपनी इस पर 7,000 रुपये के बैंक से जुड़े डिस्काउंट और 7,000 रुपये के अपग्रेड बोनस की भी पेशकश कर रही है। इससे पहले यह क्रीम, ग्रेफाइट, मिंट और लैवेंडर कलर्स में उपलब्ध था। 

Galaxy Z Flip 5 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,640 पिक्सल) डायनैमिक AMOLED इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 3.4 इंच सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले (720x748 पिक्सल) है। इसके डिस्प्ले और रियर पैनल के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा है। इसमें कस्टम Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 3,700 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक की होगी। सैमसंग को उम्मीद है कि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स देश में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में उसे आधी हिस्सेदारी करने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple का पहला स्थान है। सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं। Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ कंपनी का लक्ष्य सुपर प्रीमियम सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का है। इस सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत की है। कंपनी की 45,000 रुपये से अधिक प्राइस वाली अल्ट्रा प्रीमियम कैटेगरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर हिस्सेदारी 247 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, इस कैटेगरी में एपल 62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.