Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिल सकता है टाइटेनियम फ्रेम

सैमसंग के स्मार्टफोन्स की नई सीरीज के Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है

Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिल सकता है टाइटेनियम फ्रेम

इससे इन स्मार्टफोन्स का प्राइस बढ़ सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी केवल Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम फ्रेम दे सकती है
  • Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज में एल्युमीनियम के बजाय एक नए मैटीरियल का इस्तेमाल हो सकता है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने हाल ही में लॉन्च की गई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के बजाय टाइटेनियम का इस्तेमाल किया था। 

सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टाइटेनियम के इस्तेमाल से इन स्मार्टफोन्स का प्राइस बढ़ सकता है। टिप्सटर Revegnus (@Tech_Reve) ने बताया है कि कंपनी स्टैंडर्ड Galaxy S24 मॉडल के लिए वियतनाम में अपनी प्रोडक्शन लाइन पर टाइटेनियम फ्रेम की मैन्युफैक्चरिंग पर विचार कर रही है। इसके अलावा Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra के लिए दो अन्य पार्टनर फर्मों से टाइटेनियम फ्रेम की मैन्युफैक्चरिंग करवाई जा सकती है। इस बारे में एक अन्य टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) का कहना है कि कंपनी केवल Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम फ्रेम देगी। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE+ को लॉन्च किया था। इन टैबलेट में 10.9 इंच और 12.4 इंच LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हैं। कंपनी ने Galaxy Buds FE ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट भी पेश किया है। 

इन डिवाइसेज की बिक्री 8 अक्टूबर को Amazon Great Indian Festival Sale के साथ शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने भारत में इनके प्राइसेज की घोषणा नहीं की है। Galaxy Tab S9 FE का प्राइस 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 529 यूरो (लगभग 46,348 रुपये) का है। बड़े डिस्प्ले वाले Galaxy Tab S9 FE+ के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 699 यूरो (लगभग 61,244 रुपये) का है। ये दोनों टैबलेट सेल्युलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे जो 5G नेटवर्क से कनेक्ट किए जा सकेंगे। इन्हें ग्रे, लैवेंडर, मिंट और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy Buds FE का प्राइस 109 यूरो (लगभग 9,547 रुपये) का है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »