Samsung की रोल होने वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, फ्लेक्सिबल होगी स्क्रीन

सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा हो सकता है, जिससे इसमें कैमरा कटआउट की जरूरत नहीं होगी और इससे व्युइंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 12.4 इंच तक का होगा
  • डिस्प्ले का यह साइज कुछ Android टैबलेट्स के जितना बड़ा है
  • सैमसंग ने नए प्रकार के स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है

इस स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा हो सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung एक बड़े और रोल होने वाले डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें फ्लेक्सिबल स्क्रीन होगी जिसे पूरी तरह ओपन कर एक बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने छह वर्ष पहले अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। सैमसंग ने नए प्रकार के स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कंपनी ने एक हाइब्रिड डिवाइस प्रदर्शित किया था जो एक साथ फोल्ड और स्लाइड हो सकता है। 

The Elec की रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग रोल हो सकने वाली स्क्रीन के साथ एक स्मार्टफोन बना रही है। इसका डिस्प्ले 12.4 इंच तक का होगा। डिस्प्ले का यह साइज कुछ Android टैबलेट्स के जितना बड़ा है। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में पेश किए गए Huawei के Mate XT Ultimate Design से भी बड़ा होगा। Mate XT Ultimate Design का डिस्प्ले 10.2 इंच का है। 

सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा हो सकता है, जिससे इसमें कैमरा कटआउट की जरूरत नहीं होगी और इससे व्युइंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। हालांकि, इसका प्राइस भी अधिक हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने नए प्रकार के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को प्रदर्शित किया है। इनमें दो बार इनवर्ड फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन भी शामिल है। इसे रोल हो सकने वाले और ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन्स के लिए पेटेंट भी मिले हैं। 

हाल ही में चीन की Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design लॉन्च कर सैमसंग को इस रेस में पीछे छोड़ दिया था। इसकी स्क्रीन पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच की है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले फ्लेक्सिबल मैटीरियल्स से बना है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल आउटर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) के हैं। इस स्मार्टफोन को Rui Red और Dark Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Mate XT Ultimate Design की बिक्री चीन में 20 सितंबर से शुरू होगी। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1008x2232 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.