Samsung की  Galaxy A56 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

सैमसंग के Galaxy A56 में 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2024 19:01 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Galaxy A56 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A56 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष मार्च में पेश किए गए A55  की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Galaxy A56 में सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। टिप्सटर Anthony (@TheGalox_) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy A56 में 8 GB और 12 GB के RAM के विकल्प और 128 GB और 256 GB के स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। इस टिप्सटर का कहना है कि इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 439 यूरो (लगभग 39,000 रुपये) का हो सकता है। Galaxy A56 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

Galaxy A56 में 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। सैमसंग की Galaxy S25 सीरीज भी अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज के बेस मॉडल में RAM को बढ़ाया जा सकता है। इस वर्ष पेश की गई Galaxy S24 के बेस वेरिएंट में 8 GB का RAM था। नई स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra हो सकते हैं। 
    
इस स्मार्टफोन सीरीज के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से संकेत मिला है। इन तीनों मॉडल्स में 12 GB का RAM स्टैंडर्ड के तौर पर हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में 8 GB का RAM होने की कम संभावना है। Galaxy S25 Ultra में 16 GB का RAM हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में अधिक RAM होने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स के लिए अधिक गुंजाइश होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की बड़ी हिस्सेदारी है।   फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.