Samsung के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में हो सकता है सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल

पिछले वर्ष चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design पेश किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2025 22:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को Samsung G Fold कहा जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh से कम हो सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

पिछले वर्ष चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन का टीजर दिया था। सैमसंग के जुलाई में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन को Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लाया जा सकता है। 

टिप्सटर PandaFlashPro ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कंपनी के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Samsung G Fold कहा जा सकता है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में बेहतर माना जाता है। इसमें ग्रेफाइट एनोड के बजाय सिलिकॉन का इस्तेमाल किया जाता है। इससे समान फिजिकल स्पेस में अधिक एनर्जी डेंसिटी और अधिक पावर स्टोरेज मिलती है। सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh से कम हो सकती है। 
Advertisement

एक अन्य पोस्ट में इस टिप्सटर ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में आगामी Galaxy Z Fold 7 स्पीकर ड्राइवर्स और डिजाइन कटआउट्स होंगे। पिछले वर्ष चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design पेश किया था। Mate XT Ultimate Design की स्क्रीन पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच की है। इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। 

इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके साथ f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Mate XT Ultimate Design का भार लगभग 298 ग्राम और इसका पूरी तरह अनफोल्ड करने पर साइज 156.7 x 219 x 3.6 mm का है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते हुए मार्केट में सैमसंग को टक्कर दे सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2848x1312 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.