MWC 2023: Honor Magic 5, 5 Pro, Vs फोन लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर और 5100mAh बैटरी फीचर्स से हैं लैस

Honor Magic Vs में 7.9 इंच की इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करता है।

MWC 2023: Honor Magic 5, 5 Pro, Vs फोन लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर और 5100mAh बैटरी फीचर्स से हैं लैस

Photo Credit: Honor

Honor Magic 5 Pro में 6.81 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor Magic 5 Pro में 6.81 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Magic 5 में 19.54:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.73 इंच की डिस्प्ले है।
  • Honor Magic Vs में 7.9 इंच की इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच की डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Honor ने बार्सिलोना, स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 के पहले दिन Honor Magic 5 सीरीज को पेश किया। शेनजेन बेस्ड कंपनी के स्मार्टफोन लाइनअप में Honor Magic 5 और Honor Magic 5 शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने फोल्डेबल फ्लैगशिप Honor Magic Vs भी पेश किया। Honor Magic 5 सीरीज के स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 से लैस हैं। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honor Magic 5, Magic 5 Pro और Magic Vs की कीमत और उपलब्धता


Honor Magic 5 की कीमत 5 EUR 899 (लगभग 78,800 रुपये) है, जबकि Honor Magic 5 Pro के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1199 (लगभग 1,05,100 रुपये) है। वहीं Honor Magic Vs के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 यूरो (लगभग 1,40,300 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो Magic 5 Pro पांच कलर्स ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, मीडो ग्रीन, ऑरेंज और कोरल पर्पल में आता है। वहीं Magic 5 ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसके अलावा Honor Magic Vs सियान और ब्लैक कलर में आता है। स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी तक किसी तारीख का खुलासा नहीं किया है।
 

Honor Magic 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Honor Magic 5 Pro में 6.81 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.54:9 है। Honor Magic 5 Pro एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करता है। इस फोन में Adreno 740 GPU के साथ Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 50 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Honor Magic 5 के स्पेसिफिकेशंस


Honor Magic 5 में 6.73 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.54:9 है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करता है। इस फोन में Adreno 740 GPU के साथ Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 54 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Honor Magic Vs के स्पेसिफिकेशंस


Honor Magic Vs में 7.9 इंच की इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करता है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 54 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 17 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2848x1312 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा54-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2688x1224 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.90 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा54-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1984x2272 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  2. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  4. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  5. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  6. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  7. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  10. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »