Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स, 1 लाख से ज्यादा बुकिंग

सैमसंग ने 26 जुलाई को Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 को लॉन्च किया था। इनके लिए प्री-बुकिंग 27 जुलाई को शुरू हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 23:19 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने 26 जुलाई को इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था
  • इन स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कस्टमर्स को शुरुआत से मेड इन इंडिया Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 मिलेंगे

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 की एक लाख से अधिक यूनिट्स की बुकिंग्स हो गई हैं। कंपनी ने बताया है कि Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 की बुकिंग की तुलना में यह 1.7 गुना अधिक है। 

इन स्मार्टफोन्स के लिए बुकिंग शुरू होने के 28 घंटों में कंपनी ने यह आंकड़ा हासिल किया है। सैमसंग ने 26 जुलाई को Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 को लॉन्च किया था। इनके लिए प्री-बुकिंग 27 जुलाई को शुरू हुई थी। कंपनी के साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और CEO, J B Park ने कहा, "हम हाल ही में लॉन्च किए गए Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 के लिए बहुत अच्छे रिस्पॉन्स से खुश हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे नए डिवाइसेज से देश में हमारी पोजिशन को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी।" 

Samsung Galaxy Fold 5 का प्राइस 1,54,000 रुपये से 1,85,000 रुपये और Galaxy Flip 5 का 99,999 रुपये से 1,09,999 रुपये के बीच है। मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक की होगी। सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 and Galazy Z Flip 5 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। 

इन दोनों स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में होगी। कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर से देश में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। सैमसंग ने बताया है कि भारत में कस्टमर्स को शुरुआत से मेड इन इंडिया Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 मिलेंगे। सैमसंग को उम्मीद है कि उसके नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स भारत में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन में आधी हिस्सेदारी करने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple टॉप पर है। इस सेगमेंट में 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं। हाल ही में Samsung Electronics के प्रेसिडेंट और मोबाइल एक्सपीरिएंस बिजनेस के हेड, T M Roh ने बताया था कि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ कंपनी का लक्ष्य सुपर प्रीमियम सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी करने का है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.