Samsung Galaxy Z Fold 2 बड़े डिस्प्ले के साथ पेश, जानें स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Fold 2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका मतलब यह है कि आपको Galaxy Fold की तुलना में इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में स्मूथ एक्सपीरियंस प्राप्त होगा, इसके पिछले वर्ज़न में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ही दिया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अगस्त 2020 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 2 औपचारिक रूप से 1 सितंबर को होगा लॉन्च
  • फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की कीमत का नहीं हुआ खुलासा
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस

Samsung Galaxy Z Fold 2 फोन में 7.6 इंच व 6.2 इंच डिस्प्ले दिया गया है

Samsung Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से कंपनी के तीसरे एडवांस फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी Galaxy Fold और Galaxy Z Flip लॉन्च कर चुकी है। नए स्मार्टफोन को लेकर शुरुआती लीक्स में कहा गया था कि इसे Galaxy Fold 2 कहा जा सकता है, जो कि पिछल साल लॉन्च हुए Galaxy Fold के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Galaxy Z Fold 2 के प्रमुख फीचर की बात करें, तो इस फोन का डिस्प्ले गैलेक्सी फोल्ड से बड़ा है जिसमें किसी तरह का नॉच व होल-पंच डिज़ाइन नहीं दिया गया है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 री-इंजीनियर्ड हींज के साथ आता है।

Samsung Galaxy Z Fold 2 की कीमत का खुलासा 1 सितंबर को किया जाएगा, जिस दिन इस स्मार्टफोन को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च के बाद से ही इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर लेने भी शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि, इसी दौरान यह फोल्डेबल फोन फिलहाल अमेरिका में रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है। सेकेंड जनरेशन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसका नाम मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रॉन्ज़ है। यही नहीं, Samsung ने न्यूयॉर्क फैशन हाउस Thom Browne के साथ भी साझेदारी की है, जिसके तहत लिमिटेड एडिशन में Galaxy Z Fold 2 Thom Browne Edition स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे।
Advertisement

याद दिला दें, Samsung Galaxy Fold फोन को फरवरी में बर्सिलोना में आयोजित Mobile World Congress (MWC) में पिछले साल लॉन्च किया गया था। भारत में फोन की कीमत 1,64,999 रुपये थी, जबकि अप्रैल में इसकी कीमत और बढ़कर 1,73,999 रुपये हो गई थी।
 

Samsung Galaxy Z Fold 2 specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 स्मार्टफोन में 7.6 इंच का इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले प्राइमरी स्क्रीन के तौर पर दिया गया है, जबकि कवर स्क्रीन पर इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले 6.2 इंच का है। आपको बता दें, इसके पिछले वर्ज़न की स्क्रीन 7.3 इंच और 4.6 इंच थी। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 स्मार्टफोन की प्राइमरी स्क्रीन में मोस्ट एडवांस फ्लैक्सिबल डिस्प्ले दिया गया है।
Advertisement

नए और बड़े डिस्प्ले के अलावा, सैमसंग ने इस बार प्लास्टिक कवरिंग पर अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) प्रोटेक्शन का उपयोग किया है।

सैमसंग ने गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया है। इसका मतलब यह है कि आपको गैलेक्सी फोल्ड की तुलना में इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में स्मूथ एक्सपीरियंस प्राप्त होगा, इसके पिछले वर्ज़न में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ही दिया गया था। इसके अलावा इसमें बिल्कुल नए डिज़ाइन का हिंज दिया गया है, जो कि गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 को अलग-अलग एंगल में खोलने की सुविधा देता है, जो कि गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की तरह है न कि गैलेक्सी फोल्ड की तरह।
Advertisement

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा शामिल है। हालांकि, कैमरा के मेगापिक्सल काउंट की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। इस फोन में Dolby Atmos साउंड और 4,500 एमएएच डुअल इंटेलिज़ेंट बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर पूरे दिन का बैकअप प्रदान करेगी। इसके अलावा फास्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 स्मार्टफोन औपचारिक रूप से 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, ऐसे में सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन की जानकारी उस दिन साफ कर दी जाएगी।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1768x2208 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4380 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1536x2152 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.