Samsung Galaxy Fold से उठा पर्दा, 7.3 इंच के इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले से है लैस

Samsung Galaxy Fold: सैमसंग ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड से पर्दा उठा दिया है।

Samsung Galaxy Fold से उठा पर्दा, 7.3 इंच के इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले से है लैस

Samsung Galaxy Fold: सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड से उठा पर्दा, 7.3 इंच के इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले से है लैस

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fold में होगा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
  • इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले से लैस है Samsung Galaxy Fold
  • Samsung Galaxy Fold की कीमत है 1980 डॉलर
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold से पर्दा उठा दिया है। बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked 2019 इवेंट के दौरान Samsung Galaxy Fold को उतारा गया है। सैमसंग ब्रांड के इस नए स्मार्टफोन में दो स्क्रीन हैं- एक 7.3 इंच डिस्प्ले के साथ तो दूसरी 4.6 इंच डिस्प्ले के साथ। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि चुनिंदा मार्केट में Samsung Galaxy Fold की बिक्री अप्रैल 2019 से शुरू होगी।

हालांकि, सैमसंग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि शुरुआत में गैलेक्सी फोल्ड (Galaxy Fold) को आखिर कौन-कौन से चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung ने Galaxy Fold में ब्रांड न्यू इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले (Infinity Flex Display) का इस्तेमाल किया है। इसी डिस्प्ले की मदद से आप स्मार्टफोन को फोल्ड कर आसानी से अपने जेब में रख सकते हैं।
 

Samsung Galaxy Fold की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग के मुताबिक, Galaxy Fold की बिक्री चुनिंदा देशों में 26 अप्रैल 2019 से शुरू होगी। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की कीमत 1980 डॉलर (लगभग 1,41,300 रुपये) है। ग्राहक इस डिवाइस को ग्रीन, ब्लू, सिल्वर और ब्लैक रंग में खरीद पाएंगे। Samsung ने कहा कि गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन के 4 जी एलटीई और 5 जी वेरिएंट को बेचा जाएगा। फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि Galaxy Fold के लिए प्री-ऑर्डर कब शुरू होंगे।
 

Samsung Galaxy Fold के स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट में 7.3 इंच (1536x2152 पिक्सल) का इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले डायनेमिक एमोलेड पैनल है, इसके अलावा 4.6 इंच (840x1960 पिक्सल) का सुपर एमोलेड पैनल है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में प्रोसेसर का नाम क्या होगा, इस बात का तो फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन यह 7एनएम प्रोसेस के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि Galaxy Fold में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है।

स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (यूएफएस 3.0) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं होगा। Samsung Galaxy Fold में दो बैटरी दी गई हैं जिन्हें फोन के दो साइड में जगह मिली है। दोनों बैटरी की संयुक्त एनर्जी 4,380 एमएएच है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Samsung Galaxy Fold में कुल छह कैमरे हैं जिसमें से तीन फोन के पिछले हिस्से में हैं और दो फ्रंट में। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा जो डुअल पिक्सल एफ, ओआईएस से लैस है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं जो पीडीएफ, ओआईएस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।

फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का आरबीजी डेप्थ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। Samsung Galaxy Fold एंड्रॉयड पाई (Android  Pie) पर चलता है। यूजर 7.4 इंच के बड़े डिस्प्ले पर एक साथ तीन ऐप्स को चला सकेंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4380 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1536x2152 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  2. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  3. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  4. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  5. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  6. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  7. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  10. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »