Samsung Galaxy Z Fold 2 की प्री-बुकिंग भारत में आज से शुरू

Samsung Galaxy Z Fold 2 में एक बड़ा, फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है जो अंदर की तरफ फोल्ड होता है। यह एक अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) प्रोटेक्शन के साथ आता है। नया फोल्डेबल फोन वायरलेस चार्जिंग-सपोर्ट करने वाले डिवाइसों को चार्ज करने के लिए वायरलेस पॉवरशेयर से भी लैस आता है।

Samsung Galaxy Z Fold 2 की प्री-बुकिंग भारत में आज से शुरू

मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रॉन्ज़ रंग में Samsung Galaxy Z Fold 2 फोन प्री-बुकिंग के लिए होगा उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 2 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 में 4,500mAh की बैटरी दी गई है
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.5 पर चलता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 2 स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। बता दें, यह लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Unpacked 2020 Part 2 वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च के दौरान इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया था, लेकिन प्री-बुकिंग से पहले कंपनी ने इसका भी खुलासा कर दिया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट व 12 जीबी LPDDR5 रैम से लैस है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और एक बड़ा, फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दिया गया है जो अंदर की तरफ फोल्ड होता है। यह एक अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) प्रोटेक्शन के साथ आता है। 
 

Samsung Galaxy Z Fold 2 price, availability details

Samsung ने ऐलान किया है कि Samsung Galaxy Z Fold 2 की कीमत भारत में 1,49,999 रुपये होगी। वहीं, फोन के प्री-ऑर्डर आज 14 सितंबर से शुरू होंगे, जिसकी प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। Samsung.com के अलावा नामी रिटेल स्टोर्स में मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रॉन्ज़ रंग में यह फोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा।

सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर और सैमसंग की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा वे 4 महीने का यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पाएंगे। Microsoft office 365 उनके लिए 22 प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy Z Fold 2 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.5 पर चलता है और इसमें 7.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,768x2,208 पिक्सल) फोल्डेबल, डायनामिक एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 22.5: 18 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें 816x2,260 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.2-इंच सुपर एमोलेड इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले और कवर पर 25: 9 आस्पेक्ट रेशियो भी मिलता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट है, जो 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ जुगलबंदी करता है। आपको 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट शामिल नहीं है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy Z Fold 2 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर और एफ/2.4 टेलीफोटो लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ 960fps पर स्लो-मोशन वीडियो सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 के कवर स्क्रीन और मेन स्क्रीन दोनों में 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिनका अपर्चर एफ/2.2 है। इनमें ऑटो सीन ऑप्टिमाइज़ेशन, बिक्सबी विज़न, ग्रुप सेल्फी, एचडीआर 10+ वीडियो, लाइव फोकस और पैनोरामा सहित प्री-लोडेड फीचर्स मिलते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूडब्ल्यूबी (अल्ट्रा वाइड बैंड) और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी सेंसर शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, Galaxy Z Fold 2 में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ एकेजी सपोर्टेड स्टीरियो स्पीकर्स शामिल हैं।

गैलेक्सी फोल्ड में आने वाली डिस्प्ले और धूल आदि की समस्याओं को खत्म करने के लिए कंपनी ने दावा किया है कि गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 पर हिंज को सुधारा गया है, जो कि अब एक ठोस “स्वीपर” के साथ है, जो धूल और मिट्टी के छोटे कणों को हटाने में मदद करता है। पिछले साल के मॉडल पर उपलब्ध प्लास्टिक कवर पर UTG सुरक्षा भी जोड़ी गई है। इसके अलावा, नए स्मार्टफोन में एक सीएएम मैकेनिज़्म है, जो आपको गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के समान कई कोणों पर इसे खोलने में सक्षम बनाता है।

Samsung Galaxy Z Fold 2 में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयर को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डाइमेंशन 159.2x128.2x6.9 एमएम और वज़न 279 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1768x2208 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »